विटामिन बी-6 और बी-12 की कमी से जल्दी सफेद होते हैं आपके बाल, जानें कैसे करें शरीर में इनकी पूर्ति

 काले, घने और मजबूत बाल चाहिए तो आपको विटामिन बी-6 और बी-12 से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन बी-6 और बी-12 की कमी से जल्दी सफेद होते हैं आपके बाल, जानें कैसे करें शरीर में इनकी पूर्ति


बालों को असमय सफेद होना आज कल हर किसी को परेशान करता है। दरअसल ये कुछ खास विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। जैसे कि विटामिन बी और विटामिन बी 12 की कमी (vitamin b12 and b6 deficiency)। विटामिन बी-12 की कमी होने के कारणआपके बाल सिर्फ सफेद ही नहीं होते बल्कि, आपके बालों को कमजोर और दोमुंहे भी बनाते हैं। इसके साथ ही इन दोनों की कमी से शरीर में कई अन्य प्रकार की परेशानियां भी होती हैं। तो, आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो कि विटामिन बी 6 और विटामिन बी-12 (foods high in vitamin b12 and b6)  की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं क्या हैं ये खास फूड्स।

insidegreyhairs

विटामिन बी-6 और बी-12 से भरपूर फूड्स-foods high in vitamin b12 and b6

1. दूध

अगर आप अपने शरीर में विटामिन बी-6 की कमी को महसूस कर रहे हैं या फिर उससे संबंधित लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं तो आप दूध से इस कमी को दूर कर सकते हैं। आपको रोजाना दूध पीना चाहिए, जिससे की आपके शरीर में विटामिन्स की मात्रा नियमित रूप से बनी रहे। इसके साथ ही बच्चों को भी रोजाना दो ग्लास दूध पीने की आदत डालनी चाहिए। इससे आपके बाल भी काले होने में मदद मिलेगी

2. अंडा

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें कैसे पकाते हैं, दो अंडे विटामिन बी -6, साथ ही प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए दैनिक मूल्य का 10 प्रतिशत प्रदान करते हैं।

आप अंडे का सेवन रोज कर सकते हैं इससे आपके शरीर में विटामिन बी-6 की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। 

 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में भोजन के साथ जरूर खाएं ये 4 तरह के सलाद, मिलेंगे कई फायदे

3. गाजर

एक माध्यम गाजर स्टिक एक गिलास दूध, प्लस फाइबर और विटामिन ए की बहुत अधिक मात्रा के रूप में विटामिन बी -6 की आपूर्ति करता है। आप एक स्मूथी या रस में कच्चे, पके हुए या तरलीकृत गाजर खा सकते हैं। विटामिन बी -6 आपके तंत्रिका कोशिकाओं के आसपास प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जिसे मायलिन कहा जाता है।

 

403inside2

4. दही

अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है तो आप रोजाना अपनी डाइट में दही का सेवन जरूर करें। दही में उच्च मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

5. शकरकंद

अगर आप रोजाना शकरकंद का सेवन कर सकते हैं तो आपको विटामिन बी-6 के लिए किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ सकती। एक मध्यम आकार का स्पड विटामिन बी -6 के लिए अनुशंसित दैनिक मूल्य का 15 प्रतिशत आपूर्ति करता है। शकरकंद में बहुत सारा फाइबर, विटामिन ए और मैग्नीशियम होता है, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है

 

इसे भी पढ़ें:  फेफड़ों की सफाई के लिए जरूर खाएं शलजम, फेफड़ों में जमा बलगम भी करता है दूर

6. साल्म मछली

साल्म मछली जो लोग खाते हैं उन्हें इस बारे में पता है कि ये मछली कितना स्वादिष्ट होती है, स्वाद के साथ-साथ इस मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। अगर आप मछली खाते हैं तो साल्म मछली का सेवन नियमित रूप से करें।

7. फल और सब्जी

फल और सब्जी एक ऐसा जरिया है जिससे आप अपने शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं। विटामिन्स बी-6 और बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए।

 

इससे आपको सभी विटामिन्स की भरपूर मात्रा मिलती है और आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में उन फल और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिनमें विटामिन बी 6 और 12 की भरपूर मात्रा हो।


Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

ड्राई बालों की समस्या दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 बेहतरीन हेयर क्रीम, जानें तरीका

Disclaimer