शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। किसी एक पोषक तत्व की कमी भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, किसी पोषक तत्व का ज्यादा होना भी सेहत को प्रभावित कर सकता है। जी हां, कई बार लोग विटामिन बी 12 ज्यादा मात्रा में ले लेते हैं। जिससे सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, इसके बहुत ज्यादा गंभीर नुकसान नहीं हैं, लेकिन यह सेहत को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है। चलिए दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सेहरावत से जानते हैं इसके बारे में।
सेहत के लिए कैसे हानिकारक है ज्यादा विटामिन बी12?
- डॉ. प्रियंका सेहरावत के मुताबिक विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए कई बार लोग इस विटामिन से भरपूर फूड्स का सेवन ज्यादा करने लगते हैं। लेकिन इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
- इससे आपको कई बार आपको जी मचलाने, उल्टी आने, और सिर में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है। कई बार बी12 विटामिन क्रीम या फिर ब्यूटी
- इसे ज्यादा मात्रा में लेने से कई बार आपको डायरिया, थकान और बहुत ज्यादा कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
- प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी आपको त्वचा पर चकत्ते निकल सकते हैं।
- कई बार विटामिन बी 12 के इंजेक्शन या फिर सप्लीमेंट्स लेने से शरीर में खून के थक्के भी बन सकते हैं।
View this post on Instagram
क्या विटामिन बी12 से टॉक्सिसिटी हो सकती है?
डॉ, प्रियंका के मुताबिक शरीर में विटामिन बी12 ज्यादा होने पर आपको घबराने या फिर डरने की जरूरत नहीं है। यह नुकसानदायक होता है, लेकिन इससे आपकी शरीर को कोई गंभीर नुकसान नहीं होता है। इससे टॉक्सिसिटी नहीं होती है। दरअसल, यह एक वाटर सॉल्यूबल विटामिन होता है, जो फैट में स्टोर न होकर किडनी और यूरीन के जरिए निकल जाता है। अगर इसके लिए आपने किसी प्रकार का इंजेक्शन या फिर सप्लीमेंट लिया है तो भी इससे डरने की जरूरत नहीं है। 2 से 4 हफ्तों में अपने आप ही विटामिन किडनी के जरिए निकल जाता है।
इसे भी पढ़ें - पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है विटामिन-बी12, इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल
ज्यादा विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें?
- विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आपके पास बहुत से विकल्प हैं। खानपान को दुरुस्त रखकर आप इसे पूरा कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सेब, टमाटर, टोफू, मशरूम, स्प्राउट्स और केले आदि का सेवन करना चाहिए।
- इसके लिए आप चिकन, मछली और सैलमन आदि भी खा सकते हैं।
- विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आप फॉर्टिफाइड सीरियल्स, दूध, दही और कुछ अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का भी सेवन कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको कुछ नट्स जैसे बादाम, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए।