प्रेग्नेंसी में मां को केवल अपनी ही नहीं बल्कि बच्चे की पौष्टिक जरूरतों का भी ख्याल रखना होता है। प्रेग्नेंसी में विटामिन ए का सेवन करना मां की सेहत के साथ साथ बच्चे की सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। विटामिन ए को कई सारे फूड आइटम्स से प्राप्त किया जा सकता है। अगर शरीर में इसकी कमी होती है तो सप्लीमेंट्स का सेवन भी किया जा सकता है। मदरहुड हॉस्पिटल में सीनियर आब्सट्रिशियन एंड गायनोकोलॉजिस्ट डॉ मनीषा रंजन बताती हैं कि विटामिन A लिवर में मौजूद घुलनशील विटामिन है। यह विटामिन गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए तो जरूरी है साथ ही इसका सेवन हड्डियों, दिल, किडनी, आंखों और श्वसन तंत्र के विकास के लिए भी जरूरी है। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के समय में विटामिन ए का क्या महत्त्व है और इसकी जरूरत को कैसे पूरा किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान क्यों जरूरी है विटामिन ए?
विटामिन ए होने वाले बच्चे को मां की सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है जैसे-
मां के लिए :
- डिलीवरी के बाद टिश्यू रिपेयर करने में मदद कर सकता है।
- सामान्य विजन में मदद कर सकता है।
- इम्यून फंक्शन को मजबूत करने में मदद करता है।
- फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम की फंक्शनल कैपेसिटी को मेंटेन करके रखता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खीरे से बनाएं ये आसान ब्रेकफास्ट, जानें रेसिपीज और फायदे
बच्चे के लिए :
- बच्चे की हड्डियों के विकास में सहायक।
- बच्चे के ऑर्गन विकसित करने में मददगार।
- एपीथेलियल टिश्यू फॉर्म होने में करता है मदद।
विटामिन ए के अच्छे स्रोत
एक अनुमान के मुताबिक 19 से 50 साल तक की महिलाओं को दैनिक जरूरत का लगभग 700 माइक्रोग्राम विटामिन ए जरूरी है। आइये जानते हैं विटामिन ए किन निम्न खाद्यों से प्राप्त किया जा सकता है।
बीफ लीवर और पैन फ्राइड : अगर मांसाहारी हैं तो बीफ लीवर आपके लिए विटामिन ए का बेस्ट स्रोत हो सकता है। इसकी 3 आउंस मात्रा में 731 डेली वैल्यू पर्सेंटेज विटामिन ए उपलब्ध होता है।
पालक : पालक में कई पौष्टिक तत्व होते हैं और यह गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन ए का एक बहुत अच्छा स्रोत हो सकती है। आधे कप पालक में लगभग पांच सौ mcg विटामिन ए मौजूद होता है।
कच्ची गाजर : इसे आप सलाद के रूप में खा सकती हैं। आधी कप कच्ची गाजर में लगभग 450 mcg विटामिन ए मौजूद होता है।
फ्रेंच वैनिला आइस क्रीम : अगर आप आइस क्रीम खाने की शौकीन हैं तो यह बात आपके लिए काफी खुशी की बात है क्योंकि फ्रेंच वैनिला आइस क्रीम में भी विटामिन ए मौजूद होता है। एक कप आइस क्रीम में 275 एमसीजी विटामिन ए मौजूद होता है। हालांकि आपको इस दौरान सीमित मात्रा में ही आइस क्रीम खानी चाहिए।
फैट फ्री और स्कीम मिल्क : इस दौरान दूध पीने से काफी सारे पोषण की पूर्ति की जा सकती है इसलिए रोजाना एक गिलास दूध तो अवश्य ही पीना चाहिए। एक कप दूध में 146 mcg विटामिन ए मौजूद होती हैं।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीज होली में खाएं ये 5 चीजें, शुगर बढ़ने या फैट के कारण नहीं होंगे परेशान
कच्चे आम : प्रेग्नेंसी के दौरान कच्ची और खट्टी चीजें खाने का ज्यादा मन करता है। अगर ऐसी बात है तो कच्चे आम खा सकती हैं। इनमें विटामिन ए भी मौजूद होता है। एक आम में 110 mcg विटामिन ए मौजूद होता है।
ड्राई या रोस्टेड पिस्ता : ड्राई फ्रूट लवर महिलाओं के लिए यह काफी खुशखबरी हो सकती है। एक आउंस पिस्ता में 4 mcg विटामिन ए मौजूद होता है।
विटामिन ए प्रेग्नेंसी में बच्चे के विकास के लिए काफी जरूरी है। इसलिए इसके सप्लीमेंट्स या खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें, ताकि विटामिन ए की कमी शरीर में पूरी हो सके। डिलीवरी होने के बाद भी यह विटामिन शरीर के लिए सहायक होता है।
all images credit: freepik