Visible Diabetes Symptoms After Waking up in Hindi: डायबिटीज एक आम समस्या है, जिससे आजकल करोड़ों लोग परेशान हैं। डायबिटीज में व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज होता है, उन्हें इसके लक्षण किसी भी समय महसूस हो सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद डायबिटीज के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद कुछ लक्षण नजर आते हैं, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुबह उठने के बाद कौन से लक्षण डायबिटीज के हो सकते हैं? या फिर सुबह उठने के बाद के कौन से संकेत डायबिटीज के होते हैं?
सुबह उठने के बाद डायबिटीज होने पर दिखेंगे ये संकेत- Early Morning Diabetes Symptoms in Hindi
1. मुंह या गला सूखना
अगर सुबह उठने के बाद आपको तुरंत प्यास लगी रहती है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर रोजाना प्यास रहती है और पानी पीने की इच्छा रहती है, तो आपको अपने शुगर लेवल की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। मुंह या गला सूखना डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है।
2. थकान
सुबह उठने के बाद हमें फ्रेश, तरोताजा महसूस करना चाहिए। लेकिन अगर सुबह उठने के बाद आप हमेशा थकान महसूस करते हैं, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। थकान, उनींदापन और कमजोर महसूस करना डायबिटीज के लक्षणों सकते हैं, इसलिए इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- शुगर होने पर हो सकती हैं ये 7 दिक्कतें, कंट्रोल में रखना है जरूरी
3. धुंधली दृष्टि
सुबह उठते ही अगर आप साफ नहीं देख पाते हैं, या आपको धुंधली दृष्टि दिखाई देती है, तो यह भी डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है। इसे सामान्य समझकर बिल्कुल भी इग्नोर न करें, अन्यथा आगे चलकर आपका शुगर लेवल ज्यादा हो सकता है। दरअसल, जब शुगर लेवल बढ़ता है, तो आंखों की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। इससे दृष्टि धुंधली पड़ सकती है। ऐसा एक या दोनों आंखों में हो सकता है।
4. खुजली
शरीर पर खुजली होना भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। अगर सुबह उठने के बाद आपको खुजली महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। डायबिटीज में सुबह उठने के बाद आपको त्वचा, मुंह, जननांगों पर खुजली हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल?
5. झुनझुनी या सुन्नता
सुबह उठने के बाद शरीर में झुनझुनी या सुन्नता का अनुभव हो, तो इसे भी डायबिटीज का एक संकेत माना जा सकता है। दरअसल, डायबिटीज में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, इससे नसों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में डायबिटीज वाले लोगों को सुबह के समय हाथों या पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है। इसे डायबिटीज न्यूरोपैथी के रूप में जाना जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version