Doctor Verified

आयुर्वेद के अनुसार पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती हैं ये 5 सब्जियां, सही तरीके से करें सेवन

Vegetables Bad For Digestion: आयुर्वेद में कुछ सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आइए जानें इन सब्जियों के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती हैं ये 5 सब्जियां, सही तरीके से करें सेवन


Vegetables Harmful For Digestion: सब्जियों का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होने के साथ मिनरल्स और विटामिन्स भी होते हैं, जो संपूरर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। लेकिन आयुर्वेद की माने तो कुछ सब्जियों का सेवन पाचन के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद में कुछ सब्जियों को पाचन खराब करने का कारण माना गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदाचार्य निकिता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जाने इस बारे में।

harmful vegetable

पाचन के लिए कौन सी सब्जियां खराब हैं - Vegetables Harmful For Digestion

शिमला मिर्च - Bell Peppers

रंग बिरंगी शिमला मिर्च आखिर किसे पसंद नहीं होती? इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है और यह खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है। शिमला मिर्च में ऐसे कुछ हानिकारक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो पाचन खराब कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इसका अधिक मात्रा में सेवन पेट की अग्नि को नुकसान करता है, जो पित्त दोष की समस्या का कारण बन सकता है। वहीं ब्लड प्रेशर और रक्त विकार से जूझ रहे लोगों को भी इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 

फूलगोभी - Cauliflower

आयुर्वेद के मुताबिक फूलगोभी शीतल और द्रवा प्रकृति की होती है, जिससे इसका ज्यादा सेवन पेट की अग्नि को नुकसान पहुंचा सकता है। यह शरीर में वात दोष बढ़ाने और कफ पित्त कम करने का कारण बन सकता है। इसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े- बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां क्यों नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

पत्ता गोभी- Cabbage

बरसात के दौरान पत्ते वाली चीजों का सेवन करने की मनाही होती है। इस दौरान पत्तेदार सब्जियों में कीड़े पैदा होने लगते हैं, जो पाचन को खराब कर सकते हैं। अगर आयुर्वेद की माने तो मानसून में पत्ता गोभी का सेवन पेट की अग्नि को नुकसान कर सकता है, जो एसिडिटी, पेट दर्द, अपच जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। 

पालक- Spinach

पालक पनीर से लेकर पालक भूजी तक पालक का सेवन कई तरीको से किया जाता है। पालक आयरन का भंडार माना जाता है, इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। लेकिन आयुर्वेद में पालक का अधिक सेवन नुकसानदायक माना गया है। इसका सेवन शरीर में वात दोष बढ़ाने और कफ पित्त कम करने का कारण बन सकता है। अगर मानसून के दौरान इसका अधिक सेवन किया जाए, तो यह पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके सेवन से एसिडिटी, अपच, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े- सब्जियां हैं शरीर के लिए फायदेमंद, मगर ज्यादा खाने पर हो सकती हैं ये 4 परेशानियां

टमाटर- Tomatoes

गरमा गर्म टमाटर का सूप बरसात के मौसम का स्वाद दुगुना कर देता है। अधिकतर व्यंजनों को तैयार करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इसका सेवन कर रहे हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसकी गर्म और खटास की प्रकृति पेट में एसिड बढ़ाने का कारण बन सकता है, जो पाचन को खराब कर सकता है। 

कम मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इन सब्जियों का सेवन करते हैं, तो यह कुछ लोगों काे लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर इसका सेवन उबालकर और कम मसालों के साथ किया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। 

यहां देखे पोस्ट-

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

Read Next

गर्म पानी में मिलाकर पिएं काली मिर्च पाउडर, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version