महिला के पेल्विस में मिला वजाइना स्टोन, लेजर की मदद से पथरी को निकाला बाहर

यूएस के लेबनान की 27 वर्षीय महिला के पेल्विस से स्टोन पाया गया है। यह पत्थर छोटा नहीं बल्कि, संतरे या फिर मौसंबी के आकार का था। आइये जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिला के पेल्विस में मिला वजाइना स्टोन, लेजर की मदद से पथरी को निकाला बाहर


कई बार बीमारियों को लेकर दुर्लभ मामले सामने आते हैं। कहीं पेट से मेटल तो किसी के दिमाग से कीड़े निकलने जैसे भी मामले सुनाई देते हैं। लेबनान से ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पेल्विस से स्टोन पाया गया है। यह पत्थर छोटा नहीं बल्कि, संतरे या फिर मौसंबी के आकार का था। इसे देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

क्या था पूरा मामला? 

दरअसल, 27 वर्षीय एक महिला के पेलविस में वेजाइनल स्टोन पाया गया था। महिला को पेट में तेज दर्द होने के बाद उसे लेबनीज़ विश्वविद्यालय ले जाया गया। जहां उसे वेजाइनल पथरी होने का पता चला। इस दौरान महिला को उल्टी और बेचैनी जैसी भी समस्या थी। उसके पेल्विस एरिया में पथरे का पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने कई अलग-अलग टेस्ट कराए। एक्स रे के बाद सामने आई महिला की तस्वीरों से पथरी होने की पुष्टि हुई। 

लेजर की मदद से बाहर निकाली गई पथरी 

27 वर्षीय महिला के पेल्विस से पाई गई पथरी का आकार सामान्य के मुकाबले थोड़ा बड़ा था, जिसे चिकित्सकों ने लेजर के जरिए तोड़कर बाहर निकाला। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चिकित्सकों ने किसी तरह पथरी को बाहर निकाला। आमतौर पर देश-दुनिया में ऐसे मामले कम आते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक वेजाइनल स्टोन होने पर इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत चेकअप कराना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - पित्त की पथरी का दर्द कम करने में मदद करते हैं ये 3 योगासन, एक्‍सपर्ट से जानें इन्‍हें करने का सही तरीका

क्या है वेजाइनल स्टोन? 

दरअसल, वेजाइनल स्टोन वह स्थिति है, जिसमें पेल्विस एरिया में पथरी बनने लगती है। आमतौर पर इसके लक्षण यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की तरह ही होते हैं। मेडिकल जर्नल यूरोलॉजी केस की रिपोर्ट के मुताबिक योनि में मूत्र जमने पर वह धीरे-धीरे पथरी का रूप ले सकता है, जिससे वेजाइनल स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में प्रभावित हिस्से में बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं, जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का जोखिम बना रहता है। इसलिए इसके लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

28 नवंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version