28 नवंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
28 नवंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


हर कोई चाहता है कि उसका स्वास्थ्य बेहतर रहे, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। कई बार फिट दिखने वाला व्यक्ति भी अंदर से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहा होता है। स्वास्थ्य के बारे में पहले से पता लगाना तो मुश्किल है, लेकिन न्यूमेरोलॉजिस्ट पहले से आपके स्वास्थ्य का हाल बता सकते हैं। स्वास्थय के लिहाज से आज मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतरीन हो सकता है। वहीं मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तकलीफदेह भी हो सकता है। तो आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 22 नवंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष 

मेष राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्दी खाना नहीं खाने पर आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है। इसलिए ऐसे में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ही खाएं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए। वहीं, अपने आहार-विचार पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा और मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रहेगी। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए जॉगिंग और ब्रिस्क वॉक के साथ ही सुबह के समय अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को आज पुरानी बीमारियों में फायदा मिल सकता है। इसके लिए आप दवाएं खाने को नजरअंदाज करें और घरेलू नुस्खों या शारीरिक व्यायाम की ओर ज्यादा ध्यान दें। इससे फायदा मिलेगा। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य समस्याओं का यह आखिरी दिन हो सकता है। जिस पुरानी बीमारी को लेकर आप चिंतित थे, वह अचानक दूर हो सकती है। इसके लिए अपने विचारों को अच्छा रखें और नियमित तौर पर व्यायाम करें। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए सामान्य हो सकता है। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए विटामिन की दवा ले सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा साथ ही स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। 

तुला 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने के साथ ही अपने विचारों पर भी काबू रखने की जरूरत है। इससे आपकी मेंटल हेल्थ मजबूत होगी। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति बड़े परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो मेडिकल जांच कराने पर आपको बेहतर परिणाम दिख सकते हैं। 

धनु 

धनु राशि के जातकों को मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लिए आप मन पर काबू रखें और तनाव को कम करें। इसके लिए गहरी सांस लें साथ ही साथ मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करें। 

मकर 

मकर राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति आनंद का अनुभव हो सकता है। जीवन में शांति और खुशी बनाए रखने के लिए लोगों से जुड़ें और अपने व्यवहार को अच्छा रखें। साथ ही एक्सरसाइज और डाइट पर भी ध्यान दें। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों का दिन आज बेहतर रह सकता है। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको क्रिकेट, फुटबॉल आदि जैसे खेलों में भी शामिल होना चाहिए। इससे फिटनेस बनी रहेगी। 

मीन 

आज आपको दिनचर्या को अच्छा रखना चाहिए। खराब क्वालिटी वाले आहार खाने से बचें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए संतुलित और हेल्दी आहार का ही सेवन करें। 

Read Next

27 नवंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer