
12 राशियों में सभी का स्वास्थ्य अलग-अलग रहता है। हो सकता है किसी राशि के लोगों का दिन आज बहुत बेहतरीन हो। वहीं किसी राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। बेहतर स्वास्थ्य की कामना हर कोई करता है, लेकिन यह जरूरी नहीं की सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहे। तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। वहीं वृषभ, मेष और कर्क राशि के लोगो को आज स्वास्थ्य के लिहाज से परेशानी हो सकती है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 22 नवंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको बुरे विचारों को त्यागकर सकारात्मक रहने की जरूरत है। आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए जीवनशैली को अच्छा रखें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज स्थितियों के आधार पर बहुत अच्छा रह सकता है। आज आपको काम और घर के कामों के तनाव के बोझ से थोड़ी राहत मिलेगी। योग और ध्यान लगाकर आज आप मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग आज स्वस्थ जीवन जीने की सीख ले सकते हैं। आज आपको योग और आयुर्वेद का पालन करना चाहिए। आज आयुर्वेद के नियमों का पालन करें और संतुलित आहार खाएं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी शारीरिक गतिविधियों की निगरानी करने की आवश्यकता है। अपने आहार विचार के प्रति सतर्क रहें। गलत खान-पान की बुरी आदतों को छोड़ें और हेल्दी जीवनशैली अपनाएं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान मिल सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट पर ध्यान दें।
कन्या
इस राशि के जातकों को आज शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। आज आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ योग और प्राणायाम करें। फिटनेस के प्रति एक लक्ष्य बनाकर आप आगे बढ़ सकते हैं।
तुला
इस राशि के जातक आज पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। अगर आपका वजन ज्यादा है तो शारीरिक उर्जा में कमी भी हो सकती है। इसके लिए कैलोरी को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार लें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को छोटी-मोटी छोटी-मोटी बीमारियों को नज़रअंदाज़ करना बंद करने का निर्णय लेना चाहिए। इससे आप पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेंगे साथ ही साथ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को अपनी जांच करानी चाहिए और एक अच्छी जीवनशैली मेनटेन कर वर्कआउट पर ध्यान देना चाहिए।
मकर
स्वास्थ्य के लिहाज से आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही बरतने पर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फिट रहने के लिए हेल्दी खान-पान रखें।
कुंभ
इस राशि के जातकों को आज मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके लिए आपको योग, प्राणायाम और ध्यान करना चाहिए। आप चाहें तो मेडिटेशन की क्लासेस भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
मीन
मीन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देकर छोटी-मोटी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में जीवनशैली को बेहतर रखें। इसके लिए प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स खाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version