Uterus Swelling Treatment In Hindi: बच्चेदानी में सूजन की समस्या होना एक गंभीर स्थिति है। अगर इसका समय रहते उपचार नहीं किया जाता है, तो इसके कारण किसी भी महिलाओ को गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें सबसे आम हैं गर्भधारण में परेशानी, इनफर्टिलिटी और कैंसर जैसे रोग। इसलिए बच्चेदानी के स्वास्थ्य और इसमें किसी भी तरह की परेशानी को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। बच्चेदानी में सूजन की वजह गंभीर दर्द और पेट फूलने जैसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, बच्चेदानी में सूजन की समस्या को मेडिकल भाषा में एंडोमेट्राइटिस (Endometritis) कहा जाता है। इस स्थिति में गर्भाशय की आंतरिक परत एंडोमेट्रियम में संक्रमण के कारण सूजन हो जाती है। यह स्थिति कभी-कभी काफी तेजी से और अचानक विकसित हो सकती है। यह अल्पकालिक हो सकती है या क्रोनिक (लंबे समय तक) सकती है और बार-बार भी हो सकती है।
आमतौर पर यह स्थिति एंडोमेट्राइटिस डिलीवरी या गर्भपात के बाद, या आपके गर्भाशय के मुंह या गर्भाशय से जुड़ी किसी सर्जरी होने के बाद देखने को मिल सकती है। मेनोपॉज के बाद भी अगर किसी महिला को क्लैमाइडिया या गोनोरिया जैसा कोई संक्रमण हुआ है, तो ऐसे में क्रोनिक एंडोमेट्राइटिस होना भी बहुत आम है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर एंडोमेट्राइटिस या बच्चेदानी में सूजन का इलाज कैसे किया जाता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मानवीज गाइनोलाइफ क्लिनिक, ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली की डॉक्टर मानवी मैनी (Consultant Gynaecologist, MBBS,M.S OBGY, Diploma in ART & Reproductive medicine) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..
आइए पहले जानते हैं बच्चेदानी में सूजन के संकेत और लक्षण- Signs And Symptoms Of Uterine Swelling In Hindi
- पेट में सूजन होना
- पेडू या पेल्विक में दर्द
- योनी से असमान्य ब्लीडिंग या डिस्चार्ज होना
- बुखार आना
- शौच के समय कब्ज या दर्द महसूस होना
- शारीरिक कमजोरी और अस्वस्थ महसूस होना
इसे भी पढ़ें: पीरियड के दौरान बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण
- पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग या हर एक से दो घंटे में पैड बदलना
- बार-बार और अधिक पेशाब आना
- कई महिलाओं में बढ़े हुए गर्भाशय का कोई लक्षण नहीं होता है। अक्सर, इसका पता उनके डॉक्टर द्वारा नियमित पेल्विक परीक्षण के दौरान लगाया जाता है।
- पीरियड्स के बीच स्पॉटिंग और बड़े-बड़े ब्लड क्लॉट आना
हालांकि, कई बार महिलाओं को बच्चेदानी में सूजन होने पर सिर्फ कुछ लक्षणों का ही अनुभव होता सकता है। लेकिन इन्हें नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह की महिलाओं को अधिक होता है बच्चेदानी में इन्फेक्शन खतरा? डॉक्टर से जानें इसके इन्फेक्शन कारण
एंडोमेट्राइटिस या बच्चेदानी में सूजन का इलाज- Endometriosis Or Uterine Swelling Treatment In Hindi
अगर किसी महिला की बच्चेदानी में सूजन हो, तो डॉक्टर उन्हें इसके इलाज के लिए कुछ एंटीबायोटिक दवाएं देते हैं। आमतौर पर बच्चेदानी में सूजन का इलाज दवाओं की मदद से ही सफलतापूर्वक किया जाता है। लेकिन अगर किसी महिला की हाल ही में डिलीवरी हुई है या उन्हें कोई गंभीर संक्रमण उपाय है, तो ऐसे में डॉक्टर दवाओं के साथ इंट्रावीनस (IV) फ्लूइड और बेड रेस्ट का सुझाव भी दे सकते हैं। ज्यादातर मामलों में एंटीबायोटिक्स खत्म होने के बाद बेहतर महसूस करने लगते हैं। उनके लक्षण, पेट दर्द और सूजन आदि जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
All Image Source: Freepik