Expert

इन 5 तरह की महिलाओं को अधिक होता है बच्चेदानी में इन्फेक्शन खतरा? डॉक्टर से जानें इसके इन्फेक्शन कारण

Uterus Infection Causes In Hindi: बच्चेदानी में इन्फेक्शन के कारण महिलाओं को इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 तरह की महिलाओं को अधिक होता है बच्चेदानी में इन्फेक्शन खतरा? डॉक्टर से जानें इसके इन्फेक्शन कारण

Uterus Infection Causes In Hindi: बच्चेदानी में इन्फेक्शन की महिलाओं में आजकल काफी देखने को मिल रही है। लेकिन यह एक गंभीर स्थिति है, जिसका समय रहते उपचार किया जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके कारण बच्चेदानी की दीवारों को नुकसान पहुंचता है और कोशिकाएं भी  नष्ट होती हैं। इससे बच्चेदानी की लाइनिंग में सूजन हो जाती है, जिसके कारण महिलाओं को दर्द जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। गंभीर मामलों में बच्चेदानी का इन्फेक्शन महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसका समय रहते उपचार और इससे बचाव बहुत जरूरी है। इन्फेक्शन होने पर महिलाओं को सफेद पानी की समस्या, बुखार और बच्चेदानी में दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर किसी महिला को इस तरह की समस्याएं होती हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अक्सर महिलाएं यह सवाल पूछती हैं कि आखिर बच्चेदानी में इन्फेक्शन होता क्यों है और इसके क्या कारण होते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..

Causes Of Infection In Uterus In Hindi

बच्चेदानी में इन्फेक्शन के कारण- Causes Of Uterus Infection In Hindi

मेयो क्लीनिक के अनुसार, बच्चेदानी में इन्फेक्शन की समस्या को पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (PID) कहा जाता है। यह समस्या महिला प्रजनन प्रणाली में विकसित होने वाले संक्रमण के कारण देखने को मिलती है। ज्यादातर मामलों में बच्चेदानी का संक्रमण योनि या गर्भाशय के मुंह से गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय में फैलने वाले बैक्टीरियल संक्रमण के कारण विकसित होता है। यह इन्फेक्शन एक से अधिक प्रकार के बैक्टीरिया के कारण विकसित होता है।  किसी महिला को किस बैक्टीरिया के कारण बच्चेदानी में इन्फेक्शन हुआ है, कई बार इसका पता डॉक्टर भी नहीं लगा पाते हैं। सेक्सुअल ट्रांस्मिट इन्फेक्शन क्लैमाइडिया, गोनोरिया या माइकोप्लाज्मा जेनिटेलियम जैसे यौन संचारित संक्रमण बच्चेदानी में इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड के दौरान बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

किन महिलाओं को बच्चेदानी में इन्फेक्शन होने की अधिक संभावना होती है- Who Is At High Risk Of Uterus Infection In Hindi

  • जिन्हें पहले कभी बच्चेदानी का इन्फेक्शन हो चुका है
  • किसी महिली की डिलीवरी या गर्भपात हुआ है
  • गर्भाशय के मुंह को नुकसान पहुंचा है
  • एक से अधिक लोगों के साथ यौन संबंध
  • कम उम्र में ही सेक्स करना शुरू किया हो

अगर कोई महिला इन्फेक्शन के लक्षण जैसे पेट में दर्द, अधिक सफेद और गाढ़ा डिस्चार्ज, बुखार और बहुत ठंड लगने जैसी स्थितियां नोटिस करती है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे किसी भी तरह के गंभीर नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

यूरिन इंफेक्शन होने पर बच्चेदानी में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer