सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए हम में से कई अपने स्किन पर सनस्क्रीन लगते हैं। सनस्क्रीन हमारे स्किन को हानिकारण अल्ट्रा वायलेट (पराबैंगनी) किरणों से बचाव करती है। पराबैंगनी किरणों से स्किन को कई तरह की समस्या होती है, जिसमें सनटैन होना सबसे आम है। इसके अलावा स्किन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का भी खतरा रहता है। ऐसे में स्किन एक्सपर्ट सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन मार्केट में मौजूद सनस्क्रीन में कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को बाहर के सनस्क्रीन से एलर्जी होती है, ऐसे में स्किन को सूर्य की किरणों से बचाने के लिए आप घर में मौजूद तेल का सहारा ले सकते हैं। जी हां, आपके घर में मौजूद तेल आपकी स्किन के लिए सनस्क्रीन की तरह काम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन तेल के बारे में-
1. तिल का तेल (Sesame Oil as Sunscreen)
तिल का तेल लगभग सभी के घरों में मौजूद होता है। कई लोग पूजा में तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। यह तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप सनबर्न की समस्या से बचने के लिए तिल का तेल स्किन पर लगा सकते हैं। तिल का तेल स्किन पर लगाने से सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो अपने पूरे शरीर पर तिल का तेल लगाएं। इससे न सिर्फ आप सूर्य की किरणों से स्किन को बचा सकेंगे, बल्कि आपकी स्किन भी काफी अच्छी होगी। इसमें मौजूद विटामिन ई आपकी स्किन को टॉक्सिन करता है। साथ ही प्रदूषण से भी बचाव करता है। यानि आप इस तेल का इस्तेमाल सनस्क्रीन के तौर पर कर सकते हैं। सनस्क्रीन स्किन के लिए बहुत ही जरूरी है।
2. नारियल तेल (Coconut Oil As Sunscreen)
नारियल तेल शायद ही आपके घर में न हो। यह एक ऐसा तेल है, जिसका इस्तेमाल हर किसी के घर में होता है। खासतौर पर बालों में लगाने के लिए नारियल तेल का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कुछ लोग खाना बनाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल तेल को अगर आप अपने स्किन पर लगाते हैं, तो इससे सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है। यह तेल आपके सनस्क्रीन की जगह ले सकता है। साथ ही इससे आपकी स्किन लंबे समय तक मॉइश्चराइज रहती है। नारियल तेल का स्किन पर इस्तेमाल करने से स्किन की सूजन को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह आपकी स्किन को लंबे समय तक सॉफ्ट रखता है।
इसे भी पढ़ें - पनीर फेसपैक लगाने से दूर होते हैं त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षण, जानें इसे बनाने का तरीका
3. बादाम का तेल (Almond Oil for Skin Care)
बादाम तेल का इस्तेमाल कई लोग अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस तेल का इस्तेमाल सनस्क्रीन के तौर पर भी किया जा सकता है। इस तेल को सनस्क्रीन की तरह इस्तेमाल करने के लिए नारियल का पानी के साथ थोड़ा मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन सूर्य की किरणों से बच सकेगी।
4. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल स्किन की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। सनस्क्रीन के तौर पर भी आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को पराबैंगनी किरणों से बचा सकता है। इसके अलावा स्किन पर होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - गलत तरीके से मस्कारा लगाने से आंखों को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें मस्कारा लगाने का सही तरीका
5. सूरजमुखी का तेल (sunflower oil for sunburn)
सनस्क्रीन के रूप में आप सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल स्किन पर कर सकते हैं। इसमें मौजूद लिनोलिक एसिड और फैटी एसिड सूरज की हानिकारक किरणों से लड़ने की क्षमता रखता है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर होने वाली हाइपिग्मेंटेशन की समस्या कम हो सकती है। अल्ट्रा वायलेट किरणों से लड़ने के लिए सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
घर में मौजूद इन तेल का इस्तेमाल आप सनस्क्रीन के रूप में कर सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का साइड-इफेक्ट नहीं होगा। साथ ही स्किन को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको अधिक मात्रा में इन तेल का इस्तेमाल नहीं करना है, वरना आपकी स्किन चिपचिपी हो सकती है। वहीं, अगर आपको इन में से किसी भी तेल से एलर्जी है, तो उसे स्किन पर लगाने से बचें।
Image Source - Pexel
Read more Articles on Skin Care in Hindi