गलत तरीके से मस्कारा लगाने से आंखों को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें मस्कारा लगाने का सही तरीका

मस्कारा लागने से आपकी आंखें खूबसूरत नजर आती हैं, लेकिन इससे आंखों को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए सही तरीके से मस्कारा लगाएं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गलत तरीके से मस्कारा लगाने से आंखों को हो सकते हैं ये 6 नुकसान, जानें मस्कारा लगाने का सही तरीका


शादी-ब्याह, पार्टी फंक्शन या फिर किसी अन्य मौके पर महिलाएं दूसरों से ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। कुछ महिलाएं चेहरे के मेकअप से ज्यादा आई मेकअप करना पसंद करती हैं। क्योंकि आई मेकअप लोगों को अपनी ओर ज्यादा अट्रैक्ट करता है। आई मेकअप में सबसे ज्यादा जरूरी काजल और मस्कारा होता है। आंखों पर मस्कारा लगाने से आपकी आंखें काफी खूबसूरत नजर आती है, लेकिन मस्कारा लगाते वक्त कई बार ये आंखों में चला जाता है, जिसकी वजह से इससे आपकी आंखों को कई तरह का नुकसान हो सकता है। इससे कुछ लोगों के आंखों के लैंशेज को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अगर आप सही तरीके से मस्कारा लगाते हैं, तो इससे नुकसान होने का खतरा कम रहता है। चलिए जानते हैं किस तरह लगाएं मस्कारा?

मस्कारा लगाने से होने वाले नुकसान

  • एक ही मस्कारा को लंबे समय तक यूज न करें। इससे आंखों में इंफेक्शन बढ़ सकता है।
  • मस्कारा लगाने से भले ही आपकी पलकें घनी लगे, लेकिन इससे आंखों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 
  • मस्कारा लगाने से कुछ लोगों के आंखों में एलर्जी हो सकती है। इसलिए इसे लगाते वक्त ध्यान रखें।
  • मस्कारा लगाने के बाद आपकी आंखों में खुजली हो तो, इसे तुरंत हटा लें।
  • रोजाना आंखों पर मस्कारा न लगाएं, इससे पलकें झड़ सकती हैं। 
  • लांखों हो सकती हैं लाल।

 

इसे भी पढ़ें - चेहरे पर तुरंत ताजगी और निखार लाने के लिए मोगरे के फूलों का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

सबसे पहले पलकों को करें नॉरिश्ड

अगर आप रोजाना आंखों में मस्कारा लगाना पसंद करती हैं, तो सबसे पहले अपने पलकों को नॉरिश्ड करें। पलकों को नॉरिश्ड करने के लिए आप कैस्टर ऑयल या फिर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके पलकों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनता है, जिससे पलकों को मस्कारा से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। 

अच्छे ब्रांड का मस्कारा करें इस्तेमाल

अगर आप मार्केट से सस्ते ब्रांड का मस्कारा लगाती हैं, तो इससे आपकी पलकों और आंखों को नुकसान हो सकता है। क्योंकि इसमें कई तरह के हानिकारक प्रोडक्ट्स होते हैं। इसलिए हमेशा मस्कारा खरीदते वक्त उसमें इस्तेमाल की गई चीजों पर ध्यान दें। साथ ही हमेशा अच्छे ब्रांड का ही मस्कारा खरीदें। लंबे समय से रखे मस्कारा का इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें - शरीर की गंदगी निकालने और खूबसूरत पैरों के लिए पर बनाएं बॉडी डिटॉक्स फुट मास्क, जानें तरीका

मेकअप रिमूवर का करें यूज

यदि आप डेली मस्कारा इस्तेमाल करते हैं, तो इसे रोज पलकों से हटाना न भूलें। अगर आप पलकों से मस्कारा नहीं डटाते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। मस्कारा को हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर या फिर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कॉटन में नारियल तेल लगाएं, अब इससे धीरे-धीरे अपने पलकों को पोछें। इससे आपकी आंखों में लगा मस्कारा साफ हो जाएगा। इसके बाद आप अपने पूरे चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। 

मस्कारा लगाते वक्त ऊपर बताई गई जरूरी बातों का जरूर ख्याल रखें। आंखों को मस्कारा से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए रोजाना मस्कारा लगाने से बचें। अगर मस्कारा लगाने से आपकी आंखों को किसी तरह का नुकसान होता है, तो आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करें।

Image Credit - Pixabay

Read More Articles on Skin Care in Hindi

Read Next

पनीर फेसपैक लगाने से दूर होते हैं त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षण, जानें इसे बनाने का तरीका

Disclaimer