सोरायसिस एक तरह का चर्म रोग होता है। जिस में आपके शरीर के किसी हिस्से पर लाल रंग के छोटे छोटे दाने हो जाते हैं। सोराइसिस में आपकी स्किन की सबसे उपरी परत पर नई कोशिकाएं बन जाती हैं। वे बहुत जल्दी से फैलती हैं और हमारी बॉडी इन्हे हटा देती है। इनके नीचे की ब्लड वेसल सूज जाती हैं जिसकी वजह से आपको लाल रंग के मोटे मोटे या कभी कभार छोटे छोटे दाने हो जाते हैं। सोरायसिस के कई प्रकार होते हैं जिनके बारे में आज हम जानेंगे। डॉक्टर के अनुसार यह दाने केवल जेनेटिक होते हैं या हमारी डाइट पर निर्भर करते हैं।
1. प्लेक (Plaque Psoriasis)
यह सबसे आम प्रकार है। आपकी स्किन पर लाल रंग के बड़े बड़े पैच हो जाते हैं। जिनमें सफेद रंग के छोटे छोटे छेद जैसे फ्लेक हो जाते हैं। जिन्हें हम स्केल कहते हैं। यह आम तौर पर आपकी कुहनियो पर, सिर में, घुटनों पर और कमर में होते हैं। यहां से आपकी स्किन फट सकती है और आपको थोड़ा बहुत दर्द भी हो सकता है। इनमे से कभी कभार खुन भी निकलने लगता है। यह किसी भी उम्र में हो सकते हैं परंतु युवाओं में यह ज्यादा देखे जाते हैं।
2. स्कैल्प (Scalp Psoriasis)
सोरायसिस का यह प्रकार भी बहुत आम है। यह डैंड्रफ की तरह लगता है लेकिन डैंड्रफ नहीं होता है। डैंड्रफ के फ्लेक्स पीले रंग के होते हैं लेकिन सोरायसिस के फ्लेक्स बिल्कुल सफेद होते हैं। यह फ्लेक्स थोड़े से पाउडर की फॉर्म में होते हैं। यह आपके पूरे सिर में होने के साथ साथ आपकी गर्दन और आपके माथे पर भी हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सोरायसिस में फायदेमंद है डिटॉक्स डाइट, जानें क्या है सोरायसिस डिटॉक्स डाइट और इसके फायदे
3. ग्लूटेट्ट (Guttate Psoriasis)
बच्चो व युवाओं में इस प्रकार का सोरायसिस सबसे आम है। छोटे छोटे लाल रंग के दाने आपके शरीर पर हो जाते हैं। यह मुख्य तौर पर आपके हाथों, पैरो, कानों व सिर में हो जाता है। इसके कुछ लक्षण सूखा गला, हल्का बुखार व खांसी जुखाम होते हैं। जिन लोगो को सोरायसिस होता है उनमें से 10 प्रतिशत लोगो को इस प्रकार का सोरायसिस है।
4. इन्वर्स सोरायसिस (Inverse Psoriasis)
इस प्रकार के सोरायसिस में चमकीले व लाल रंग के पैच हो जाते हैं जो बहुत लंबे लंबे होते हैं। यह पूरी तरह से लाल होते हैं इनमें सफेद रंग के स्केल नहीं होते हैं। यह मुख्य तौर पर वहां होते हैं जहां आपकी त्वचा, त्वचा को टच करती है जैसे नितम्ब, आर्म पिट, छाती के नीचे व घुटनों के नीचे आदि। यदि आप इन्हे मसल लेते हैं या पसीना आने से इनकी हालत और अधिक खराब हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः त्वचा में दरार और खून बहना हो सकता है 'सोराइसिस' रोग का संकेत, जानें इस स्थिति में हल्दी कैसे है फायदेमंद
5. एरीथरोडर्मिक (Erythrodermic)
यह बहुत दुर्लभ प्रकार होता है। इस प्रकार के सोरायसिस में आपकी स्किन पर बहुत बड़े बड़े लाल रंग के पैच हो जाते हैं। यह बहुत अधिक एरिया को कवर करता है। दर्द होना, अधिक गर्मी या सर्दी लगना या तेज धड़कन इसके कुछ लक्षण हैं। यह बहुत ही खतरनाक और कभी कभी तो जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए आपको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
6. सोरियाटिक नेल डिजीज (psoriatic Nail Disease)
इस प्रकार के सोरायसिस में आपके नाखूनों के नीचे सेल्स बननी शुरू हो जाती हैं। जो या तो फट जाती हैं या आधी खत्म हो जाती हैं। यह हल्के ब्राउन या पीले रंग के धब्बे होते हैं। यह नाखूनों के नीचे होते हैं जिन्हें आप यदि नाखून काटेंगे तो देख भी सकते हैं। इन में छोटे छोटे छेद से भी होते हैं।
Read More Articles Other Diseases in Hindi