Doctor Verified

World Arthritis Day 2023: गठिया कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके शुरुआती लक्षण

अर्थराटिस के कई प्रकार होते है। यह मुख्य रूप से जोड़ों की हड्डियों को प्रभावित करता है। अर्थराइटिस होने पर जोड़ों में सूजन और दर्द होने लगता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Arthritis Day 2023: गठिया कितने प्रकार के होते हैं? जानें इनके शुरुआती लक्षण


Types Of Arthritis And Its Early Symptoms In Hindi: अर्थराइटिस, जिसे हम गठिया के नाम से जानते हैं। यह कई प्रकार का हो सकता है। सेंटर्स ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, "गठिया मतलब जोड़ों में सूजन या दर्द होता है। जोड़ों में दर्द के सैकड़ों कारण मौजूद हैं। अर्थराइटिस की वजह उसके प्रकार पर निर्भर करती है। आमतौर पर किसी भी तरह के अर्थराइटिस होने पर जोड़ों में दर्द और स्टिफनेस यानी अकड़न होना आम बात है।" एक समय तक अर्थराइटिस को बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी। लेकिन, मौजूदा समय में हमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोग भी अर्थराइटिस का शिकार हो रहे हैं। अर्थराटिस जैसी गंभीर समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप इसके हर प्रकार के बारे में जानें और उसके लक्षणों की पहचान करें। इस बारे में हमने फार्मा कंपनी Planet herbs lifesciences की डायरेक्टर सरगम धवन भयाना से बात की। 

ऑस्टियोअर्थराटिस - Osteoarthritis

Osteoarthritis

ऑस्टियोअर्थराटिस, गठिया का सबसे आम रूप है। बढ़ती उम्र के साथ लोगों को ऑस्टियोअर्थराटिस की समस्या होने लगती है। यह कार्टिलेज को प्रभावित करता है। आपको बता दें कि कार्टिलेज एक किस्म की फ्लेक्सिबल कनेक्टिव टिश्यू है, जो कि हड्डियों और ज्वाइंट्स को सुरक्षा प्रदान करता है। ऑस्टियोअर्थराटिस होने पर कार्टिलेज प्रभावित होने के कारण जोड़ों में दर्द और स्टिफनेस बढ़ जाती है। इस तरह की समस्या घुटनों, कूल्हों और हाथों में होती है।

इसे भी पढ़ें: कलाई और उंगलियों में दर्द हो सकता है हाथों में गठिया का संकेत, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

रुमेटाइड अर्थराइटिस- Rheumatoid Arthritis

Rheumatoid Arthritis

रुमेटाइड अर्थराइटिस, एक तरह की ऑटोइम्यून डिजीज है। अर्थराइटिस का यह रूप काफी घातक माना जाता है। अगर किसी को रुमेटाइड अर्थराइटिस हो जाए, तो व्यक्ति का इम्यून सिस्टम खुद ज्वाइंट टिश्यू को अटैक करने लगता है। इस वजह से जोड़ों में सूजन और दर्द होने लगता है। रुमेटाइड अर्थराइटिस बहुत ही गंभीर समस्या है। इसका पता लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Arthritis: गठिया या अर्थराइटिस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

सोरियाटिक अर्थराइटिस- Psoriatic Arthritis

सोरियाटिक अर्थराइटिस अक्सर सोरायसिस के साथ होता है। वास्तव में सोरियाटिक अर्थराइटिस स्किन रैश के साथ होने वाली एक समस्या है। सोरियाटिक गठिया त्वचा पर चकत्ते के साथ यह बीमारी होती है। सोरायसिस स्किन और नाखून में होने वाली बीमारी है। सोरियाटिक अर्थराइटिस होने पर व्यक्ति के जोड़ों के आसपास लाल, पपड़ीदार चकत्ते और नाखून मोटे, गड्ढेदार हो जाते हैं। शरीर में हो रहे दाने, सोरियाटिक अर्थराइटिस के लक्षणों से पहले या बाद में नजर आ सकते हैं। सोरियाटिक अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में सूजन और दर्द भी होने लगता है।

गाउट- Gout

गाउट भी अर्थराइटिस का एक रूप है। यह बीमारी शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से होती है। अर्थराइटिस होने पर जोड़ों में तीव्र दर्द होता है और कई बार सूजन भी हो जाती है। आमतौर पर देखा जाता है कि गाउट होने पर पैर के अंगूठे में दर्द और सूजन नजर आने लगती है। हालांकि, अर्थराइटिस के इस प्रकार को दवाईयों और डाइट की मदद से संभाला जा सकता है। 

आंक्यलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस- Ankylosing Spondylitis

आंक्यलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस भी अर्थराइटिस का एक रूप है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है। इससे हड्डी में स्टिफनेस और दर्द हो जाता है। अगर इस बीमारी की अनदेखी की जाए, तो समस्या बिगड़ सकती है। इसलिए, जैसे ही कोई लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

image credit: freepik

Read Next

Saturday Saturday Song रिलीज होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे बादशाह, जानें कैसे निकले इससे बाहर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version