Tue Sep 22, 2026 | 12:22 PM IST

हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Haldi Nimbu Adrak Ka Pani Pine Ke Fayde: हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें बनाने का तरीका।  
हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने से मिल सकते हैं ये 5 फायदेहल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Haldi Nimbu Adrak Ka Pani Pine Ke Fayde: शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से बचाने के लिए आपका खानपान बेहद संतुलित होना चाहिए। खानपान में गड़बड़ी की वजह से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। शरीर में विषाक्त पदार्थों की मौजूदगी आपके लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों के लिए बेहद नुकसानदायक मानी जाती है। लिवर और किडनी की बीमारियां गंभीर होने पर जानलेवा हो सकती हैं। इसलिए इन अंगों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने और बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए हल्दी-नींबू और अदरक का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी, अदरक और नींबू में मौजूद गुण न सिर्फ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में फायदेमंद होते हैं, बल्कि कई बीमारियों के जोखिम को कम करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने के फायदे और बनाने का तरीका।

हल्दी-नींबू और अदरक का पानी पीने के फायदे- Turmeric Lemon Ginger Water Benefits in Hindi

लिवर और किडनी को टॉक्सिन फ्री रखने के लिए हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई रखने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी, नींबू और अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका पानी पीने से आपके शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और कई अन्य फायदे मिलते हैं। हल्दी, नींबू और अदरक में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक करते हैं और शरीर में सूजन जैसी स्थिति में बहुत फायदेमंद होते हैं। हल्दी, नींबू और अदरक के पानी का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

turmeric-lemon-ginger_turmeric-lemon-ginger_

इसे भी पढ़ें: बेदाग और निखरी त्वचा पाने के लिए पिएं डिटॉक्स वॉटर, ट्राई करें ये 3 डिटॉक्स वाटर रेसिपी

1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हल्दी, अदरक और नींबू के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करती है। इसके अलावा हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और अदरक के गुण शरीर को संक्रमण से बचाने और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

2. लिवर और किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए हल्दी, नींबू और अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने से आपकी किडनी और लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए आपको हल्दी, नींबू और अदरक के पानी का रोजाना सुबह में सेवन करना चाहिए।

3. संक्रमण से बचने के लिए हल्दी, नींबू और अदरक के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इन तीनों में मौजूद गुण शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। रोजाना सुबह के समय हल्दी, नींबू और अदरक से बने का पानी पीने से आपको फायदा मिलता है।

4. वजन कम करने के लिए रोजाना हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करते हैं और वजन कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर का चयापचय भी ठीक रहता है।

5. उल्टी और मतली की समस्या में हल्दी, नींबू और अदरक के पानी का सेवन करने से फायदा मिलता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई द्वारा किये गए एक अध्ययन में भी की गयी है। अदरक में मौजूद गुण उल्टी और मतली की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। 

कैसे बनाएं हल्दी, नींबू अदरक का पानी?

अदरक, हल्दी और नींबू का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास साफ पानी लें। इसमें अदरक का एक टुकड़ा डालें और अच्छी तरह से उबालें। उबालने के बाद इस पानी में एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। हल्का ठंडा होने पर पानी को चाय का कॉफी की तरह से पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी मात्रा में गुड़ या काला नमक भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss के लिए ज्यादा Detox Water पीना भी हो सकता है नुकसानदायक, जानें कितनी मात्रा में सेवन है सही

हल्दी, नींबू और अदरक का पानी पीने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा मोटापा कम करने के लिए भी हल्दी, नींबू और अदरक के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image COurtesy: Freepik.com)

Read Next

बुखार में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 09, 2022 21:01 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content