चेहरे पर तुलसी के बीजों का पेस्ट लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Sbja Seeds Paste: चेहरे की समस्याओं को कम करने के लिए आप तुलसी के बीजों का पेस्ट लगा सकते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर तुलसी के बीजों का पेस्ट लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका


Sbja Seeds Paste for Face: तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में लगा होता है। अधिकतर लोग तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। वहीं, कुछ लोग तुलसी के पत्तों और बीजों को अपनी डाइट में भी शामिल करते हैं। दरअसल, तुलसी के पत्ते और बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो तुलसी के बीजों को अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। इन बीजों के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। तुलसी के बीज, चेहरे के दाग-धब्बे दूर करते हैं। साथ ही, एजिंग के लक्षणों को भी कम करते हैं। इतना ही नहीं, तुलसी के बीजों को चेहरे पर लगाने से मुंहासों और सन टैनिंग भी दूर होती है। यानी चेहरे पर तुलसी के बीजों का पेस्ट लगाना काफी फायदेमंद होता है। 

चेहरे पर तुलसी के बीजों का पेस्ट लगाने के फायदे- Tulsi Seeds Paste Benefits in Hindi

1. मुंहासों से छुटकारा दिलाए

अगर चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं, तो तुलसी के बीजों के पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। तुलसी के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरिया से बचाते हैं। साथ ही, मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं। चेहरे के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप सप्ताह में 1-2 बार तुलसी के बीजों का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। 

beautiful face

2. एजिंग के लक्षण कम करे

तुलसी के बीज एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करते हैं। अगर आप तुलसी के बीजों का पेस्ट चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलेगा। तुलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के उत्पादन को कम करते हैं। इससे त्वचा सुरक्षित रहती है और कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें- तुलसी के बीज का नियमित सेवन दूर कर सकता है आपकी कई समस्याएं, जानें इसके फायदे

3. दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए

चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी आप तुलसी के बीजों का पेस्ट अप्लाई कर सकते हैं। तुलसी के बीज, पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। सप्ताह में 1-2 बार तुलसी के बीजों का पेस्ट लगाने से आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। ये बीज, सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।

4. त्वचा को मुलायम बनाए

तुलसी के बीज, त्वचा को मुलायम बनाते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान है, तो आप तुलसी के बीजों का पेस्ट चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। तुलसी के बीजों का पेस्ट चेहरे को चमकदार और शाइनी बनाता है। अपने चेहरे की त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए आप इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें तुलसी के बीज का इस्तेमाल, पेट रहेगा साफ

tulsi seeds paste

चेहरे पर तुलसी के बीजों का पेस्ट कैसे लगाएं?- How to Apply Tulsi Seeds Paste on Face in Hindi

  • तुलसी के बीजों को अच्छी तरह से धो लें।
  • अब इन्हें पीस लें और अपने चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  • आप सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

लेकिन अगर आपको तुलसी से एलर्जी है, तो इसके बीजों को चेहरे पर लगाने से बचें। 

Read Next

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आज से ही फॉलो करें ये 6 स्किन केयर टिप्स

Disclaimer