बालों पर तुलसी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

बालों पर तुलसी का तेल लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। यहां जानें इससे दूर होने वाली कुछ समस्याएं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों पर तुलसी का तेल लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका


झड़ते और टूटते बालों की समस्या से आज के समय में अमूमन लोग परेशान हैं। हालांकि बाल टूटना और झड़ना चिंताजनक विषय है, क्योंकि बाल एक बार चले जाने के बाद प्राकृतिक रूप से दोबारा नहीं आते हैं। हालांकि दिनभर में कुछ बालों का टूटना तो प्राकृतिक होता है, लेकिन यह चिंता का विषय तब बन जाता है जब दिनभर में कई बाल टूटते हों। अगर आपके साथ भी यह बाल टूटने और झड़ने या फिर बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो यह लेख आपके काम का हो सकता है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बालों की समस्या का एक अचूक इलाज बताएंगे। जी हां, बालों पर तुलसी का तेल लगाने से बालों की समस्या जैसे डैंड्रफ, टूटते-झड़ते बाल, प्रीमेच्योर ग्रेइंग या फिर पतले बालों आदि की समस्या दूर होती है। तुलसी के तेल में  एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो बालों को हेल्दी बनाती हैं। चलिए जानते हैं तुलसी के तेल से दूर होने वाली बालों की समस्याओं के बारे में। 

hairloss

1. बालों का टूटना रोके 

महिलाए और पुरुष दोनों ही बालों के टूटने की समस्या से झूझते हैं। बालो का टूटना बहुत स्ट्रेस देता है। बालो को झड़ने से रोकने के लिए आप तुलसी का तेल लगा सकते हैं। तुलसी के तेल में कैम्फर की मात्रा होती है। जो स्कैल्प पर ब्लड फ्लो बढाता है। यह हेयर फॉल में काफी मददगार होता है। साथ ही तुलसी ऑयल में लिनालूल नामक तत्व होता है। इसकी एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण बालों की रूकी हुई ग्रोथ को तेजी से बढ़ाते हैं और हेयर फॉल रोकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - ड्राई बालों की समस्या दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 बेहतरीन हेयर क्रीम, जानें तरीका

2. बालों का रूखापन दूर करे

तुलसी का तेल बालों में लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है। साथ ही बालों का खोया शाइन वापस मिलता है। तुलसी ऑयल बालों को फ्रेशनेस देता है। इससे बालों में वॉल्यूम भी आता है। इसके उपयोग से चिपके हुए बाल से छुटकारा मिलता है। यह स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन का स्तर बेहतर बनाकर ऑयल प्रोडक्शन प्रभावित करता है। तुलसी का तेल बालों को हाइड्रेट कर स्कैल्प पर क्लोज्ड पोर्स को खोलता है, जिससे हेयर ग्रोथ होती है और बालों का रूखापन दूर होता है। इससे बालों को नमी मिलती है। 

3. बालों को सफेद होने से रोके

आज के समय में 30 की उम्र से पहले ही बाल सफेद हो जाते हैं। इसके पीछे का कारण बुरा खान-पान, नशे की आदत या फिर सन डैमेज और प्रदूषण भी हो सकता है। इससे बचने के लिए आप तुलसी का तेल लगा सकते हैं। तुलसी के तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बालों को सन डैमेज से बचाते हैं। यह बालों की सेल को डैमेज होने से भी रोकता है। साथ ही बालों को उम्र से पहले सफेद होने से बचाता है। तुलसी का तेल बालों को काला और घना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

dandruf

4. डैंड्रफ से दिलाए राहत

बदलते मौसम में डैंड्रफ की समस्या का अक्सर सामना करना पड़ता है। डैंड्रफ आपको कहीं भी शर्मिंदा कर सकता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन तुलसी के तेल के उपयोग से आप डैंड्रफ से जल्द ही छुटकारा पाया जा सकता है। तुलसी के तेल की एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज (anti-inflammatory) गुण स्कैल्प से चिपचिपापन हटाकर डैंड्रफ कम करती है। इससे न केवल डैंड्रफ कम होते हैं बल्कि स्कैल्प की खुजली भी दूर होती है और बाल शाइनी नजर आते हैं। 

5. बालों से गंदगी हटाए 

धूल मिट्टी और प्रदूषण से बाल खराब हो जाते हैं। स्कैल्प में गंदगी जमने लगती है। इस वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और उनमें गंदगी जम जाती है। यह तेल आपके स्कैलप तक पहुंचकर उसे अंदरूनी तौर पर साफ करता है। बालो की जड़ से सफाई करने के लिए तुलसी का तेल प्रयोग किया जा सकता है। तुलसी का तेल बालो को डीप क्लीन करता है। यह स्कैल्प से चिपचिपापन निकलता है। तुलसी के तेल में मौजूद eugenol के कारण स्कैल्प नरिश रहता है। इसके लिए तुलसी के तेल की कुछ बूंदे अपने शैंपू में मिलाकर बालो को धोएं। 

तुलसी का तेल बनाने का तरीका

  • तुलसी का तेल घर पर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप तुलसी की कुछ पत्तियां लें। 
  • अब आधा चम्मच ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा नमक लें। आप चाहें तो तुलसी पाउडर भी ले सकते हैं। 
  • तुलसी पाउडर या तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे ऑलिव ऑयल या फिर नारियल के तेल के साथ गर्म करें। इसमें मेथी दाने भी डाल सकते हैं।
  • अब तेल उबल जाने के बाद छानकर रख लें। आपका तेल तैयार है। 

इसे भी पढ़ें - घर पर बनाएं पेपरमिंट और रोजमेरी का हेयर ऑयल, कमजोर बालों को मिलेगी मजबूती और तेजी से बढ़ेंगे बाल

तुलसी के तेल को प्रयोग कारण का तरीके

  • अपने रेगुलर ऑयल में तुलसी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिलते और स्कैल्प को डीप मसाज दें।
  • अगर आप इसे डैंड्रफ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी कुछ बूंदे अपने शैंपू में मिलाएं और इससे सिर धोएं। 
  • यह तेल काफी गाढ़ा होता है। इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से बचें। इसके लिए किसी एसेंशियल ऑयल में इसकी कुछ बूंदे मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें। 

तुलसी का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस लेख में दिए गए तरीकों से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। 

Read more Articles on Hair Care in Hindi

Read Next

हेयर स्पा या हेयर केराटिन: बालों के लिए कौन सा ट्रीटमेंट है अच्छा, जानें दाेनाें के फायदे-नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version