शिशु को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। शिशु के जन्म के बाद महिला अपने शरीर पर ध्यान नहीं दें पाती। जिस कारण महिला के शरीर में कमजोरी, थकान, और शरीर में दर्द जैसी दिक्कतें होने लगती है। महिला को शिशु के जन्म देने के बाद अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। क्योंकि इस दौरान महिला शिशु को फीड भी करा रही होती है। महिलाएं अगर डिलीवरी के बाद अपने खानपान का ठीक से ध्यान नहीं रखती हैं, तो उनके शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर की कमजोरी दूर हो। इसके लिए डाइट में ये 5 चीजें शामिल करें।
ड्राईफ्रूट्स
ड्राईफ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। ड्राईफ्रूट्स खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ड्राईफ्रूट में आप काजू, बादाम, अखरोट और मखाने आदि आसानी से खा सकते हैं। ड्राईफ्रूट्स खाने से मां का दूध भी बढ़ता है।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हरी सब्जियां खाने से शरीर का वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। हरी सब्जियों में आप पालक, केल, ब्रोकली और मटर को खा सकते हैं। हरी सब्जियां खाने से शरीर मजबूत होता है और शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन भी मिलता है। जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती।
ओट्स
ओट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। साथ ही ओट्स को खाने से मोटापा भी नहीं बढ़ता है। ओट्स में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे आप चटपटा या मीठा बनाकर खा सकते है। ओट्स खाने से महिला का पेट साफ रहता है।
अंडा
अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। अंडे के सेवन से महिला के शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। अंडे में ओमेगा 3 भी मौजूद होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।
इसे भी पढ़ें- मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स
खजूर
खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खजूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसे खाने से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। खजूर खाने से शरीर में ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। खजूर को आप सुबह नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में आसानी से खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Oversleeping Effects: ज्यादा सोने से बढ़ता है इन 5 बीमारियों का खतरा, रहें सावधान
ये सभी फूड्स महिलाएं डिलीवरी के बाद कमजोरी दूर करने के लिए आसानी से खा सकते है। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन फूड्स का सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version