आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में त्वचा का ख्याल रखना काफी मुश्किल है। ये समस्या खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा होती है जिन्हें दफ्तर जाना होता है उन्हें त्वचा पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिल पाता। चेहरे को पहले से बेहतर बनाने के लिए कई लोग बाजार में मौजूद क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं जिनका कई बार फायदा भी नहीं होता।
माथे पर आई झुरियां और दाग चेहरे की रंगत को खराब करने का काम करते हैं जिसकी वजह से आपकी सुंदरता कम हो जाती है। त्वचा की चिंता सबको होती है लेकिन समय की कमी के कारण त्वचा पर ध्यान देना काफी मुश्किल हो जाता है। चेहरे से साथ-साथ माथे का ख्याल भी रखना जरूरी हो जाता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो माथे पर दाग-धब्बे की समस्या का सामना कर रहे हैं। कुछ लोगों के साथ समस्या ये है कि उनकी उम्र सीधा उनके चेहरे पर झलकने लगती है जिसका असर माथे पर भी होता है। हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपने माथे से दाग-धब्बे जैसी चीजों को दूर कर सकते हैं।
नारियल तेल (Coconut Oil)
अगर आपको अपनी त्वचा का ख्याल रखने का समय नहीं मिल पा रहा और आप भी माथे पर आने वाले दाग और झुरियों से परेशान है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप रात में सोने से पहले नारियल तेल को माथे पर लगाकर थोड़ी देर तक मसाज कर सकते हैं और रात में लगा रहने दें। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो त्वचा में नमी बनाएं रखने के साथ त्वचा को बेहतर करने का काम करता है। माथे से दाग को हटाने के लिए भी नारियल का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है।
टॉप स्टोरीज़
अलसी के बीज (Flaxseed Oil)
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट्टी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो कि हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप अपनी डाइट में अलसी के बीज या फिर अलसी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपकी त्वचा बेहतर हो सके। लेकिन आपको अलसी के बीज का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि आप उसकी मात्रा कम ही लें क्योंकि अलसी आपके शरीर में टॉक्सिन बढ़ा देती है जिसकी वजह से आपको परेशानी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: हमेशा दिखना चाहते हैं सुंदर? जानें घर पर कैसे करें त्वचा की देखभाल और इसको अपनाने का तरीका
बेकिंग सोडा (Baking Soda)
अगर आप अपने माथे से दाग-धब्बों को कम समय में हटाना चाहते हैं तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाएं। इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
आरंडी का तेल (Castor Oil)
आरंडी के तेल में मौजूद तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में कारगार होते हैं। आरंडी में पाए जाने वाले एसिड त्वचा में नमी बनाए रखने के साथ उसे स्वस्थ रखने का काम करता है। आप रात में सोने से पहले अपने माथे पर आरंडी का तेल लगा सकते हैं, ये आपके माथे से दाग-धब्बों को दूर करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: एक्टिवेटेड चारकोल से पाएं ग्लोइंग और बेदाग त्वचा, घर पर बनाएं ये स्पेशल फेस मास्क
जोजोबा तेल (Jojoba Oil)
हमारी त्वचा को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन ई की जरूरत होती है। जिससे की हमारी त्वचा हमेशा स्वस्थ रहे और त्वचा में नमी बनी रहती है। जोजोबा तेल में ये सभी गुण होते हैं। आप जोजोबा तेल को अपने माथे पर लगा सकते हैं और करीब 30 मिनट के बाद उसे गुनगुने पानी से धो सकते हैं।
Read More Articles On Skin Care in Hindi