Benefits Of Applying Egg And Cinnamon Face Mask On Skin: हर किसी को साफ और क्लियर स्किन पसंद होती है। लेकिन कई बार मुहांसों के कारण स्किन पर काफी दाग-धब्बे हो जाते हैं, जो स्किन की खूबसूरती को कम करने के साथ पिंपल्स को भी बढ़ाते हैं। पिंपल्स होने के साथ कई बार त्वचा पर व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स की समस्या हो जाती हैं। बाजार में इन समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजदू हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन पर सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में स्किन को साफ, क्लियर और ऑयल फ्री बनाने के लिए अंडे और दालचीनी के फेस मास्क को चेहरे पर लगाया जा सकता हैं। यह मास्क स्किन से ऑयल कम करने के साथ स्किन को चमकदार भी बनाता है। इस मास्क को लगाने से स्किन अंदरूनी तौर पर साफ होती है और पोर्स भी साफ होते हैं। आइए जानते हैं अंडे और दालचीनी का फेस मास्क स्किन पर लगाने के फायदों के बारे में साधना ब्यूटी सैलून की एक्सपर्ट पम्मी सिंह से।
स्किन को चमकदार बनाए
अंडे और दालचीनी का फेस मास्क लगाने से स्किन चमकदार बनती है। यह मास्क ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के साथ त्वचा को नरम और मुलायम बनाता है। अंडे और दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व स्किन को ऑयली फ्री बनाते हैं और अंदरूनी तौर पर स्किन को चमकदार बनाते हैं।
त्वचा की लोच बढ़ाएं
अंडे और दालचीनी का फेस मास्क लगाने से हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है, इससे त्वचा में लोच बढ़ता है। ये मास्क महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह मास्क स्किन को नमी देने के साथ स्किन में लोच को बढ़ाता है।
रोम-छिद्रों को साफ करें
लंबे समय तक रोम-छिद्रों में गंदगी जमा होने से पिंपल्स होने के साथ कई तरह की समस्याएं स्किन पर होने लगती हैं। यह मास्क त्वचा को गहराई से साफ करता हैं, इससे छिद्रों में जमा मृत त्वचा कोशिकाएं साफ हो जाती हैं। ऐसा करने से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और स्किन क्लिन होती हैं।
इसे भी पढ़ें- Activated Charcoal: एक्टिवेटेड चारकोल क्या होता है? जानें त्वचा के लिए कैसे है फायदेमंद
पिंपल्स कम करें
अंडे और दालचीनी का फेस मास्क स्किन पर लगाने से पिंपल्स कम होते हैं और स्किन साफ होती है। दालचीनी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को कम करने के साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करते हैं।
रंगत में निखार
अंडे और दालचीनी का फेस मास्क स्किन पर लगाने से रंगत में निखार बढ़ता है। यह मास्क त्वचा को अंदरूनी तौर पर क्लिन करके रंगत में निखार लाता है। अंडा और दालचीनी का मास्क लगाने से डलनेस कम होने के साथ स्किन पर सूजन भी कम होती है।
अंडे और दालचीनी को चेहरे पर लगाने का तरीका
अंडे और दालचीनी का फेस मास्क लगाने के लिए 1 अंडे का व्हाइट पार्ट को अलग करें। इसमें 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें।
अंडे और दालचीनी का फेस मास्क लगाने से स्किन को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik