Egg White and Lemon Juice Mask for oily skin: कभी गर्मी, कभी सर्दी के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को बहुत सारी परेशानियां होती हैं। ऑयली स्किन की समस्या से न केवल चेहरे पर चिपचिपाहट महसूस होती है, बल्कि यह पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ओपन पोर्स का भी कारण (Oily Skin Problems) बनता है। ऑयली स्किन की समस्याओं से जूझ रहे लोग अक्सर क्रीम, फेसवॉश और बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के प्रोडक्ट कुछ लोगों की त्वचा पर असर दिखाते हैं, तो वहीं कुछ को इसकी वजह से निराश होना पड़ता है। अगर आप भी ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो एग व्हाइट और नींबू का फेस मास्क आपके लिए 100 प्रतिशत नैचुरल और होममेड उपाय है।
एग व्हाइट और नींबू का फेस मास्क न सिर्फ त्वचा में मौजूद एक्सट्रा ऑयल (Home Remedies for Oily Skin) को खत्म करता है, बल्कि ओपन पोर्स की समस्या से राहत दिलाता है। एग व्हाइट और नींबू के फेस मास्क को घर पर कैसे बनाया जा सकता है, इस बारे में अधिक जानकारी दे रही हैं दिल्ली की ब्यूटी एक्सपर्ट मनीष सिंह मेकओवर्स (Manisha Singh Makeover, Beauty Expert, Delhi)।
इसे भी पढ़ेंः बालों को लंबा और घना बनाएगा रीठा और शिकाकाई पाउडर, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
इसे भी पढ़ेंः खरबूजे और गुलाब जल का कंडीशनर लाएगा बालों में चमक, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका
एग व्हाइट और नींबू फेस मास्क के फायदे- Egg White and Lemon Juice Mask Benefits
1. एग व्हाइट : मनीषा सिंह का कहना है कि एग व्हाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है। यह त्वचा को अंदर से पोषण देकर पोर्स को टाइट करता है। एग व्हाइट के पोषक तत्व त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को हटाते हैं, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है।
2. नींबू :नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करके दाग-धब्बों को कम करते हैं। ऑयली स्किन वाले त्वचा पर नियमित तौर पर नींबू का इस्तेमाल करें, तो यह एक्ने की समस्या को दूर करता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई स्किन लाइटनिंग सोप का इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत निखरती है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
टॉप स्टोरीज़
एग व्हाइट और नींबू फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री- Ingredients to make Egg White and Lemon Face Mask
- अंडे - 2 पीस
- नींबू - 1 पीस
- फ्रेश ब्रश- फेस मास्क लगाने के लिए
फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका- How to make and apply a face mask
- फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा निकाल लें।
- एग व्हाइट के बाद नींबू का रस भी निकालें। एग व्हाइट में 1 चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छे से फेंटें ताकि यह थोड़ा झागदार हो जाए।
- अब चेहरे को क्लींजर या फेस वॉश से अच्छी तरीके से साफ कर लें, ताकि गंदगी निकल जाए।
- इसके बाद एग व्हाइट और नींबू के मास्क को ब्रश की मदद से साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इस मास्क को चेहरे पर 15-20 मिनट तक सूखने दें। जब मास्क पूरी तरह सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- मास्क को चेहरे से धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना न भूलें।
इसे भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह लगाती हैं केले का मास्क, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
निष्कर्ष
एग व्हाइट और नींबू का फेस मास्क ऑयली स्किन की परेशानियों को राहत दिलाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन टाइट और फ्रेश दिखेगी। साथ ही यह पिंपल्स और दाग-धब्बों भी दूर होंगे। ध्यान रहे कि इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी प्रकार की जलन, खुजली या कोई अन्य समस्या हो रही है, तो इसका इस्तेमाल न करें।