lips ki dead skin kaise nikale: सर्दियों में हमारी स्किन, लिप्स काफी ड्राय हो जाते हैं। इसकी वजह से पूरे शरीर और होंठों पर डेड स्किन (dead skin on lips) जमा हो जाती है। इस दौरान होंठों पर पपड़ी बनती है, दरारे भी पड़ने लगती हैं। इससे होंठ बेहद खराब नजर आते हैं। इसका असर चेहरे की खूबसूरती पर भी पड़ता है। साथ ही होंठों पर जमा डेड स्किन पीड़ादायक भी होती है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा के साथ ही होंठों की भी देखभाल (lips care tips in hindi) जरूर करनी चाहिए। सर्दियों में होंठ नरम और मुलायम बने रहे, इसके लिए होंठों की केयर जरूरी है। अगर आपके होंठों पर डेड स्किन जमा है, तो आप कुछ आसान उपायों की मदद से इन्हें रिमूव कर सकते हैं (tips to remove dead skin from lips)।
होंठों की डेड स्किन कैसे निकालें? (how to remove lips dead skin)
जिस तरह देखभाल से त्वचा नरम और मुलायम बनती है, वैसे ही होंठों को भी केयर की जरूरत होती है। अकसर हम होंठों को नजरअंदाज कर देते हैं, इसकी वजह से होंठ फटने लगते हैं। उनमें डेड स्किन जमा हो जाती है। ऐसे में आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
1. गुलाब जल (rose water for lips)
गुलाब जब होंठों की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल (dead skin on lips) जाएगी।
2. खुद को हाइड्रेट रखें (hydrate yourself)
सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं, इससे हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इसका असर त्वचा के साथ ही होंठों पर भी दिखाई देता है। शरीर में पानी की कमी होने पर होंठ ड्राय (dry lips in winter) हो जाते हैं, होंठों पर डेड स्किन जमा हो जाती है। इसलिए डेड स्किन को हटाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
इसे भी पढ़ें - 30 के बाद ढीली हो सकती है आपकी त्वचा, अपनाएं स्किन टाइटनिंग के ये 7 घरेलू उपाय
3. कॉफी से स्क्रबर करें (coffee scrub for lips)
डेड स्किन को निकालने के लिए होंठों को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी त्वचा, होंठों के लिए एक बेहतरीन घरेलू स्क्रबर है। इसके लिए आधे चम्मच कॉफी पाउडर में मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए निकाल दें। इसके बाद आप होंठों पर लिप बाम लगा दें। इससे होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।
4. रोज लगाएं लिप बाम (coffee scrub for lips)
जिस तरह त्वचा को मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है, उसी तरह होंठों को भी मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने होंठों पर लिप बाम लगा सकते हैं। दिन में 2-3 बार लिप बाम जरूर लगाएं।
5. नारियल तेल से होंठों की मालिश करें (coconut oil for lips)
नारियल का तेल सेहत, त्वचा के साथ ही होंठों के लिए भी लाभकारी होता है। होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।
इसे भी पढ़ें - घर पर करें गोल्ड ब्लीच: पार्लर वाला निखार घर पर पाने के लिए इन चीजों से बनाएं Gold Bleach, जानें तरीका
6. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल (aloe vera for lips in hindi)
एलोवेरा का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। होंठों की डेड स्किन को निकालने में भी एलोवेरा कारगर है। इसमें मौजूद तत्व होंठों को नरम और मुलायम बनाते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।
अगर आपके होंठ भी सर्दियों में फट जाते हैं, उन पर डेड स्किन जमा हो जाती है तो आपको ऊपर बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं। इससे आपके होंठ नरम और मुलायम बने रहेंगे।