Doctor Verified

बढ़ती उम्र में कमजोर होने लगता है पाचन, इन टिप्स से मजबूत बनाएं डाइजेशन

How To Improve Digestion In Old Age: बढ़ती उम्र के साथ पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है। इसलिए ऐसे में पाचन का खास ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र में कमजोर होने लगता है पाचन, इन टिप्स से मजबूत बनाएं डाइजेशन

Tips To Improve Digestion In Old Age: आपने अपने बड़ो को यह कहते तो जरूर सुना होगा कि उम्र बढ़ने के साथ खाना पचना धीमा हो जाता है। ऐसे इसलिए क्योंकि बढ़ती उम्र का असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। इस दौरान पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और भारी खाने को पचने में ज्यादा समय लगता है। लेकिन इसका मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है, कि बढ़ती उम्र के साथ डाइट कम की जाए। हर उम्र में पर्याप्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषण की कमी के कारण हमारा शरीर बीमारियों से घिरने लगता है। इसलिए बढ़ती उम्र में भी पाचन का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान पाचन का ध्यान कैसे रखना है, इस बारे में हमें बताया न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा ने। 

digestion in old age

बढ़ती उम्र के साथ पाचन का ध्यान कैसे रखें- Tips And Tricks To Improve Digestion In Old Age

खुद को हाइड्रेटेड रखें

उम्र बढ़ने के साथ कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसका सबसे बड़ा कारण उम्र बढ़ने के साथ पानी का सेवन कम करना होता है। इसलिए खुद को पर्याप्त हाइड्रेटेड रखें। दिनभर पानी के पर्याप्त सेवन के साथ अन्य तरल पदार्थो का सेवन भी करें। इसके जरिये कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा।

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में फाइबर लेना बहुत जरूरी है। फाइबर की कमी से एसिडिटी, कब्ज और अपच की समस्या ज्यादा हो सकती है। इसलिए फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थो का ज्यादा सेवन करें। इससे न सिर्फ पाचन बेहतर होगा, बल्कि कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, अत्यधिक वजन और हार्ट की समस्याओं पर भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़े- उम्र बढ़ने पर क्यों कमजोर हो जाती हैं मसल्स? जानें मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाने के उपाय

तनाव से दूरी बनाएं

आजकल तनाव और चिंता की समस्या बहुत आम हो चुकी है। लेकिन अगर उम्र बढ़ने के साथ तनाव भी बढ़ता जा रहा है, तो यह पाचन को खराब कर सकता है। मानसिक स्वास्थ्य का सीधा असर शरीर पर भी पड़ता है, इसलिए ज्यादा तनाव लेने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है। 

खुद को एक्टिव रखें

पाचन को बेहतर रखने के लिए एक्टिव रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में अधिकतर लोग चलना-फिरना भी कम कर देते हैं, जिसका असर उनके पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसलिए खुद को हमेशा एक्टिव रखें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और वॉक की आदत बनाएं। 

जंक और प्रोस्टेट फूड से परहेज करें

जंक और प्रोस्टेट फूड आजकल फूड ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं। इस कारण लोगों में इसकी लत भी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इन चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। जंक और प्रोस्टेट फूड को तैयार करने के लिए रिफाइंड प्रोडक्ट इस्तेमाल होते हैं, जो पाचन को खराब भी कर सकते हैं। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ इन चीजों के सेवन से परहेज रखें। 

इसे भी पढ़े- बढ़ती उम्र में तनाव कम करने के लिए क्या करें? जानें स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह भी लें। इससे समस्या से जल्द राहत पाने में मदद मिलेगी। 

 

Read Next

इन 5 परिस्थितियों में पड़ती है अक्लदाढ़ निकलवाने की जरूरत, न करें अनदेखी

Disclaimer