
Tips to Prevent Razor Burns in Hindi : आज महिलाएं भी अनचाहे बालों को हटाने के लिए रेजर की मदद लेती है। वैसे महिलाओं के पास अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स व हेयर रिमूविंग क्रिम का विकल्प भी मौजूद है। लेकिन रेजर से अनचाहे बालों से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल इस तरीके में वैक्स जितना दर्द भी नहीं होता और ये ज्यादा महंगा भी नहीं होता है। वैसे तो रेजर से शेविंग करना एक बेहतर विकल्प है, लेकिन कई बार इसे इस्तेमाल करने के बाद त्वचा पर जलन होने लगती है। ये समस्या महिला व पुरुष दोनों को ही होती है। दरअसल शेविंग से पहले आपको कुछ टिप्स अपनाने होते हैं, जिससे आप रेजर बर्न यानी त्वचा पर जलन की समस्या से बच सकते हैं। इस लेख में जानते हैं रेजर बर्न की समस्या को कैसे कम करें?
शेविंग के बाद रेजर बर्न से बचने के लिए जरूरी टिप्स
शेविंग से पहले की तैयारी जरूरी
त्वचा पर मृत कोशिकाएं जमा होती है। जब भी आपको शेविंग करनी हो तो सबसे पहले उस हिस्से को एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिएट या त्वचा को स्क्रब करने से आपकी त्वचा में जमा मृत कोशिकाएं हट जाएंगी। इससे ये फायदा होगा कि आपके बाल गहराई से साफ हो सकेंगे। हल्के गुनगुने पानी से भी आप शेविंग वाले हिस्से के बालों को सॉफ्ट बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दूध में गुलाब जल मिलाकर लगाने से स्किन पर आएगी चमक, जानें इसे लगाने का तरीका
शेविंग क्रिम या साबुन का करें इस्तेमाल
आपने अक्सर देखा होगा पुरुषों के सैलून पर जब वो शेविंग कराते हैं तो सबसे पहले उन्हें शेविंग क्रीम लगाई जाती है। इससे उनके बालों को सॉफ्ट बनाया जाता है। आपके पास शेविंग क्रिम न हो तो ऐसे में आप अपने फेसवॉश का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे कुछ देर त्वचा पर लगाकर रगड़े, इससे बाल रेजर से काटते समय आपको प्रॉब्लम नहीं होगी। साथ ही आपको रेजर बर्न की संभावना भी कम हो जाएगी।
रेजर को सही तरीके से पकड़ना आवश्यक
शेविंग के दौरान के यदि रेजर को सही तरह से न पकड़ा जाए तो इससे त्वचा के कटने की संभावना अधिक होती है। शेविंग करते समय बाल जिस ओर उगे हो उसी दिशा में रेजर से बाल हटाएं। यदि आप उल्टी दिशा में रेजर चलाएंगे तो इससे त्वचा कट जाती है। कई बार जख्म गहरा भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही दिशा में रेजर को चलाएं।
छोटे-छोटे हिस्से से बालों को करें साफ
शेविंग के बाद त्वचा पर होने वाली जलन को दूर करने के लिए आप शेविंग करते समय थोड़े-थोड़े हिस्से से बालों को हटाएं। इससे त्वचा के कटने का खतरा कम होता है। साथ ही आप रेजर को सही तरह से चला सकते हैं। इससे रेजर बर्न की समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें : अनचाहे बाल हटाने (हेयर रिमूवल) के लिए ऐसे करें फिटकरी का प्रयोग
शेविंग करने के बाद क्या करें
शेविंग करने के बाद त्वचा पर नारियल तेल, एलोवेरा, आफ्टर शेविंग लोशन या मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं। इससे त्वचा ड्राई नहीं होती है। साथ ही शेविंग के बाद त्वचा को ना रगड़े, इससे भी आपको रेजर बर्न की पेरशानी होने लगती है।