इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करने में बहुत फायदेमंद है अश्वगंधा, ऐसे करें इस्तेमाल

Ashwagandha Powder Benefits For Infertility: इनफर्टिलिटी की समस्या में अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें सही तरीका।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Jan 30, 2023 18:11 IST
इनफर्टिलिटी की समस्या दूर करने में बहुत फायदेमंद है अश्वगंधा, ऐसे करें इस्तेमाल

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ashwagandha Powder Benefits For Infertility: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली समेत कई अन्य कारणों की वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ी है। इनफर्टिलिटी या बांझपन पुरुष और महिला दोनों में हो सकती है। इस समस्या के कारण महिला को कंसीव करने में दिक्कत होती है और शादीशुदा लोगों को माता-पिता बनने में परेशानी होती है। नपुंसकता या इनफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। आयुर्वेद में तमाम ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जिनका सेवन करने से आपको इनफर्टिलिटी की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इनफर्टिलिटी की समस्या में अश्वगंधा का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा में मौजूद औषधीय गुण और पोषक तत्वों के कारण इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अश्वगंधा का सेवन इनफर्टिलिटी की समस्या में बहुत उपयोगी होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इनफर्टिलिटी की समस्या में अश्वगंधा के फायदे और सेवन का तरीका।

इनफर्टिलिटी की समस्या में अश्वगंधा के फायदे- Ashwagandha Powder for Infertility in Hindi

प्रजनन क्षमता बढ़ाने और इनफर्टिलिटी की समस्या से निजात दिलाने में अश्वगंधा का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। अश्वगंधा में मौजूद गुण शरीर में हॉर्मोन बैलेंस करने से लेकर प्रजनन अंगों को हेल्दी रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं। खासतौर से फीमेल इनफर्टिलिटी की समस्या में अश्वगंधा का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। अश्वगंधा में आयरन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है, कई महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या आयरन की कमी के कारण होती है। इस स्थिति में अश्वगंधा का सेवन बहुत उपयोगी होता है। नेचुरल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर के एंडोक्राइन सिस्‍टम को बहुत फायदा मिलता है।  एंडोक्राइन सिस्‍टम के काम करने की क्षमता बढ़ती है और यह शरीर में थायराइड और एड्रेनल ग्लैंड को हेल्दी और रेगुलेट करने में बहुत उपयोगी होता है। इनफर्टिलिटी की समस्या मानसिक स्वास्थ्य में खराबी के कारण भी हो सकती है। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत फायदा मिलता है। 

Ashwagandha Powder Benefits For Infertility

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए अश्वगंधा के लाभ: मर्दों की इन 5 समस्याओं काे दूर करता है अश्वगंधा, डॉक्टर से जानें फायदे

महिलाओं के अलावा पुरुषों में भी इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टोरोन हॉर्मोन का स्तर बेहतर होता है और इससे आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है। पुरुषों की ड्राइव बढ़ाने में भी अश्वगंधा का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा शरीर में ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने में भी अश्वगंधा का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। 

इनफर्टिलिटी की समस्या में कैसे करें अश्वगंधा का सेवन?- How to Use Ashwagandha Powder for Infertility?

इनफर्टिलिटी की समस्या के लिए कई आयुर्वेदिक दवाओं में भी अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर, शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालकर पिएं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों को बहुत फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Ashwagandha Benefits: अश्वगंधा के फायदे, सेवन का तरीका और सावधानियां

अश्वगंधा में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसे आयुर्वेद में रामबाण माना जाता है। इसका सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी बहुत फायदा मिलता है। अश्वगंधा में मौजूद गुण स्पर्म की क्वालिटी बढ़ाने में भी उपयोगी माने जाते हैं। अगर आप इनफर्टिलिटी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह लेकर अश्वगंधा को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer