Expert

कॉपर की बोतल में पानी पीते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकती है तबीयत

अगर तांबे के बर्तन में कुछ भी खाने या पीने के बाद आपकी तबीयत खराब होने लगती हैं, तो ये कॉपर पॉइजनिंग के लक्षण हैं, आइए जानते हैं इससे निपटने के उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
कॉपर की बोतल में पानी पीते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकती है तबीयत


How to Prevent Copper Poisoning: बचपन से ही हम सुनते आ रहे हैं कि रातभर तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं ऐसा कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में खाना खाने से आपके शरीर में कॉपर की कमी पूरी करने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है कई बार कॉपर के बर्तन में कुछ खाना या पीना आपके शरीर के लिए जहर का काम कर सकता है। खराब क्वालिटी के कॉपर के बर्तन (Copper Utensils) या समय के साथ खराब हो गए तांबे के में खाना या पीना आपके शरीर में कॉपर पॉइजनिंग के कारण उल्टी, दस्त और मतली जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. पूर्वी भट से जानते हैं कि कॉपर के कारण होने वाली पॉइजनिंग की समस्या कैसे कम करें?

तांबे के जहर से बचने के लिए क्या करें?

  • अपने तांबे के बर्तन की गुणवत्ता की जांच करें और उसे अच्छी तरह से साफ करने की कोशिश करें। 
  • अगर आपके तांबे के बर्तन या बोतल का रंग बदल गया है यानी खराब हो गया है या उसमें किसी भी तरह का बदलाव हो तो उसका इस्तेमाल करने से बचें। 
  • तांबे के बर्तन में अचार, दही, टमाटर की गाढ़ी ग्रेवी जैसे एसिडिक खाद्य पदार्थ खाने या पीने से परहेज करें। 
  • नियमित रूप से तांबे के बर्तन में पानी या खाना खाने के स्थान पर आप कभी-कभी इन बर्तनों का इस्तेमाल करें, ताकि आपको रोजाना के कॉपर की सही खुराक मिल सके। 

इसे भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में खाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें 

तांबे को घर पर कैसे साफ करें?

घर पर सही तरह से ताबें यानी कॉपर के बर्तन साफ करना बेहद जरूरी है। तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए आप इमली की फलियों को पानी में तब तक मिलाएं, जब तक कि वे इमली का पेस्ट के रूप में तैयार न हो जाए। इसके बाद आप तैयार इमली के पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही रख दें। आखिर में अपने तांबे के बर्तन पर लगे इमली के पेस्ट को साफ करने के लिए पानी से रगड़-रगड़ कर अपने बर्तनों को धोएं। 

इसे भी पढ़ें: तांबे के बर्तन में पीते हैं पानी, तो जरूर बरतें ये 5 सावधानियां, तभी मिलेगा पूरा फायदा 

तांबे का बर्तन उपयोग करते समय इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • जब कॉपर के बर्तन हाई क्वालिटी के तांबे से बने होते हैं और उसे ठीक तरह से साफ किया जाता है तो उसमें से तांबे की मात्रा कम होती रहती है।
  • जब तांबे के बर्तन को ठीक से साफ नहीं किया जाता है तो तांबे का ऑक्सीकरण हो जाता है और तांबे के ऑक्साइड की एक पतली परत बन जाती है, जिसमें कुछ भी खाने या पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Poorvi Bhat | Nutrition & Wellness (@herbeshwari)

कोशिश करें कि आप अच्छी क्वालिटी के तांबे के बर्तन चुनें और बर्तन के रंग बदलने या खराब होने पर उनका इस्तेमाल करना बंद कर दें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या खाना बनाने के लिए घी का इस्तेमाल करना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version