यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी (UTI) एक आम समस्या है, लेकिन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना कई बार अन्य बीमारियों का सबब भी बन सकता है। यह समस्या आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। यह समस्या किडनी और ब्लैडर को ज्यादा प्रभावित करती है। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके आप बिना दवा खाए भी इससे राहत पा सकते हैं। चलिए दिल्ली की एसेंट्रिक क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इससे राहत पाने के कुछ आसान तरीकों के बारे में। अगर आप 35 साल से उपर की हैं और इससे परेशान हैं तो नीचे दी गई टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
मुनक्का का पानी पिएं (Drink Raisins Water)
यूटीआई की समस्या से राहत पाने के लिए आप मुनक्के का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आपको रातभर के लिए 4 से 5 मुनक्के को पानी में भिगोकर रख देना हैं। इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले गुण मौजूद होते हैं। यही नहीं इसे सुबह खाली पेट पीने से शरीर के अंदर अंग भी बेहतर रहते हैं। इसे पीने से आपकी किडनी स्वस्थ रहती है, जिससे यूटीआई की समस्या नहीं होती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही साथ खून को साफ करने में भी काफी मददगार होता है।
View this post on Instagram
चावल का पानी पिएं (Drink Rice Water)
यूटीआई की समस्या से बचने के लिए आप चावल का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच चावल को साफ करके इसे रातभर के लिए पानी में भिगो देना है। अब सुबह उठकर इसे खाली पेट पी लें। इसे पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया होता है। इसमें पाए जाने वाला स्टार्च नैचुरल डायरेटिक की तरह काम करता है। अगर आपको बार-बार यूटीआई की समस्या होती है तो इसे पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - पुरुषों में यूटीआई इन्फेक्शन कितने दिन में ठीक होता है? डॉक्टर से जानें इलाज
प्रोबायोटिक्स खाएं (Eat Probiotics)
प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स न केवल पेट को दुरुस्त रखने बल्कि, यूटीआई की समस्या को भी दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैं। इसमें मौजूद लैक्टोबैसिलस यूटीआई के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप प्रोबायोटिक्स के सप्लीमेंटस भी ले सकते हैं। इन सप्लीमेंट्स को आप चिकित्सक की सलाह लेने के बाद ही खाएं।