
Tips To Keep Your Voice Healthy: आवाज किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी पहचान होती है। हर व्यक्ति की आवाज अलग होती है। कुछ लोगों की आवाज इतनी अच्छी होती है कि इसके माध्याम से ही वह अपनी पहचान बनाते है। लेकिन कई बार गलत आदतों के कारण आवाज पर बुरा असर पड़ता है। बहुत से लोग आवाज की कद्र भी नही करते और जोर-जोर से चिल्लाना, धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन उनकी आदतों में शुमार होता है। ये आदतें आवाज को नुकसान पहुंचाने के साथ गले को भी नुकसान पहुंचती है। कई बार मौसम बदलने पर भी आवाज बदली हुई लगती है। बहुत से लोग गला खराब या इंफेक्शन होने पर ही आवाज पर ध्यान देते है। लेकिन रोजमर्रा की जिदंगी मे भी कुछ टिप्स की मदद से आवाज को हेल्दी रखा जा सकता है। यह टिप्स फॉलो करने से लंबे समय तक आवाज सुरीली भी बनी रहेगी। जानते हैं आवाज को हेल्दी रखने वाली टिप्स के बारे में।
हाइड्रेट रहें
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। वहीं आवाज को हेल्दी रखने के लिए दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पिएं। ऐसा नियमित करने से मुंह की ड्राईनेस दूर होगी और वोकल कॉर्ड में होने वाली समस्याओं से भी बचाव होगा। गला सूखा रहने से आवाज पर फर्क पड़ता है।
अल्कोहल और कैफीन का सेवन न करें
आवाज को हेल्दी रखने के लिए अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर डिहाइड्रेट होता है और गले को भी नुकसान पहुंचता है। दिन में 1 कप से ज्यादा चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। लंबे समय तक इनके सेवन से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओवरटाइम करने वाले लोगों को हो सकती हैं ये 6 शारीरिक समस्याएं, जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें
फुसफुसाहट या चीखने-चिल्लाने से बचें
आवाज को हेल्दी रखने के लिए फुसफुसाहट या चीखने-चिल्लाने से बचें। ऐसा करने से वोकल कॉर्ड पर दवाव पड़ सकता है और आवाज को नुकसान हो सकता है। बात करने के लिए फुसफुसाहट भी न करें। बातचीत के नॉर्मल स्वर रखें। चिल्लाने से तनाव भी बढ़ता है और मेंटल हेल्थ पर असर होता है।
आवाज को आराम दें
शरीर में थकावट होने के बाद लोग आराम करते है। वहीं आवाज को भी आराम की जरूरत होती है। लंबा बोलने या गाने के बाद कुछ देर के लिए शांत रहे। ऐसा करने से आवाज को आराम मिलने के साथ वोकल- कॉर्ड को भी शांति मिलेगी। इस बीच पानी पीते रहे। ऐसा करने से आवाज हाइड्रेट भी रहेगी।
धूल- मिट्टी से बचें
अक्सर लोग धूल- मिट्टी से चेहरे को बचाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह धूल- मिट्टी के बारीक कण सांस के माध्यम से गले में प्रवेश कर जाते हैं। इस कारण गले को नुकसान पहुंच सकता है। इस समस्या से बचाव के लिए अत्याधिक धूल- मिट्टी वाले जगहों पर जाने से बचें। साथ ही स्मोकिंग करने से भी बचें। सिगरेट से निकलने वाला धुआं भी आवाज को नुकसान पहुंचाता है।
आवाज को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको गले संबंधित कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version