Tips To Keep Underarms Dry and Rash Free: मॉनसून में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है। इस मौसम में हमें कई तरह की स्किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में से एक है अंडरआर्म्स में रैशेज। मौसम में नमी बढ़ने के कारण पसीना ज्यादा निकलता है। ह्यूमिडिटी और पसीने के मिल जाने से बैक्टीरिया ग्रो करने लगते हैं। इस वजह से अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है और छोटे लाल दाने निकलने लगते हैं जिसे हम रैशेज कहते हैं। रैशेज बढ़ने के कारण खुजली, दर्द और सूजन महसूस होती है। मॉनसून में रैशेज की समस्या से बचने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को विस्तार से आगे जानेंगे।
1. कॉटन फैब्रिक ही पहनें
बारिश के मौसम में कॉटन फैब्रिक के कपड़े पहनना चाहिए। कॉटन फैब्रिक पसीने को सोख लेता है। अगर आपको रैशेज की समस्या है, तो कॉटन, खादी या लिनेन फैब्रिक के कपड़े ही पहनें। सिंथेटिक फैब्रिक पहनने से पसीना ज्यादा आता है। कॉटन फैब्रिक आरामदायक होता है।
2. अंडरआर्म्स को साफ रखें
ह्यूमिडिटी वाले मौसम में अंडरआर्म्स को साफ रखें। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो दिन में दो या अधिक बार कपड़े बदलें। अंडरआर्म्स को साफ रखने के लिए माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें। ऐसे साबुन का इस्तेमाल करने से बचें जिसमें हार्श केमिकल्स मौजूद हों। अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए बॉडी वॉश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3. अंडरआर्म्स में परफ्यूम न लगाएं
मॉनसून के दिनों में अंडरआर्म्स में परफ्यूम अप्लाई करने से बचें। डर्मेटॉलोजिस्ट ऐसा मानते हैं कि त्वचा पर अप्लाई करने के बजाय परफ्यूम को कपड़ों पर अप्लाई करना चाहिए। परफ्यूम में ढेरों केमिकल्स होते हैं। ये केमिकल्स आपकी त्वचा के लिए कुछ हद तक ही सुरक्षित होते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा में रैशेज, जलन, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नमी वाले मौसम में अंडरआर्म्स में केवल क्रीम या लोशन अप्लाई करें।
4. अंडरआर्म्स को हफ्ते में 1 बार एक्सफोलिएट करें
जिस तरह हम अपने हाथ-पैर और चेहरे को स्क्रब करते हैं, ठीक उसी तरह अंडरआर्म्स को भी हफ्ते में एक बार स्क्रब करना चाहिए। एक्सफोलिएशन एक डीप क्लींजिंग स्टेप है, जिसे अंडरआर्म्स को क्लीन करने के बाद फॉलो करना चाहिए। अंडरआर्म्स को स्क्रब करने के लिए कॉफी और चीनी को मिलाएं। इस मिश्रण को अंडरआर्म्स में अप्लाई करें। इसके बाद त्वचा पर सर्कुलर मोशन से हाथों को मूव करें। 2 मिनट बाद त्वचा को साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय
5. हाइजीन रूटीन फॉलो करें
अंडरआर्म्स को साफ रखने के लिए आपको हर दिन हाइजीन रूटीन फॉलो करना चाहिए-
- बाहर से लौटकर अंडरआर्म्स को सामान्य तापमान वाले पानी और सूती कपड़े की मदद से साफ करें।
- इसके बाद अंडरआर्म्स को सूखने दें।
- फिर अंडरआर्म्स में क्रीम अप्लाई करें।
स्नान के समय-
- सबसे पहले अंडरआर्म्स को पानी से गीला करें।
- इसके बाद क्लींजर अप्लाई करें।
- अब दो से तीन मिनटों तक लूफा की मदद से अंडरआर्म्स को साफ करें।
- इसके बाद अंडरआर्म्स को सुखा लें और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version