मानसून में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, इंफेक्शन से होगा बचाव

मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। ऐसे में आप किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, इंफेक्शन से होगा बचाव


How to Keep Kidney Healthy in Hindi: मानसून का मौसम आते ही गर्मी से राहत मिल जाती है। लेकिन यह एक ऐसा मौसम है, जिसमें तरह-तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसकी वजह से लोगों में कई तरह के रोग पैदा होने लगते हैं। इस मौसम में कोई पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करता है, तो किसी को त्वचा रोग परेशान करता है। इसके अलावा, कई लोगों को मानसून में लिवर या किडनी से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। मानसून के मौसम में जब खाना-पीना खराब हो जाता है या आप शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं होते हैं, तो इसकी वजह से किडनी से जुड़ी दिक्कतें होनी शुरू हो सकती हैं। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के टिप्स-

मानसून में किडनी को स्वस्थ रखने के टिप्स

1. हेल्दी डाइट लें

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए आपको हेल्दी डाइट पर फोकस करना चाहिए। किडनी स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स, पत्तीदार सब्जियां, फोलेट और विटामिन के भी किडनी के लिए जरूरी होते हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप जामुन का सेवन कर सकते हैं। जामुन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है।

drink plenty water

2. भरपूर मात्रा में पानी पिएं

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। जब आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे किडनी ठीक तरह से काम करती है। इससे शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही, किडनी इंफेक्शन का जोखिम भी कम हो जाता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें- किडनी को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

3. ब्लड शुगर की जांच करें

डायबिटीज रोगियों में किडनी से जुड़ी बीमारी होना बेहद आम है। यानी जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर हाई होता है, तो किडनी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। मानसून में अगर आप ज्यादा फास्ट फूड खा लेते हैं, तो इससे परहेज करें। क्योंकि फास्ट फूड और जंक फूड ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। इससे किडनी रोग का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपको समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच जरूर करते रहना चाहिए। 

4. फिजिकली एक्टिव रहें

मानसून में अक्सर लोग फिजिकल एक्टिविटी करना कम कर देते हैं। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए आपको फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। अगर बारिश हो रही है, तो आप कुछ इंडोर एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप साइकिलिंग, जॉगिंग या रनिंग कर सकते हैं। इससे आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आपकी किडनी भी एकदम स्वस्थ रहेगी। 

इसे भी पढ़ें- कैसे पता करें आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं? जानें हेल्दी किडनी के संकेत

women eat healthy

5. बाहर का खाना खाने से बचें

मानसून में आपको अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बाहर का फास्ट फूड या जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, फास्ट फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकतके हैं। ऐसे में आपको बाहर के बजाय घर का बना भोजन ही खाना चाहिए। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अधिक मात्रा में फलों का सेवन करें। साथ ही, घर का बना खाना ही खाएं।

Read Next

अस्थमा के मरीजों को बरसात में बरतनी चाहिए ये सावधानियां, वरना हो सकती हैं गंभीर परेशानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version