Expert

जवान दिखने के लिए जरूरी है हड्डियों और मसल्स का हेल्दी होना, जानें इसे मेनटेन रखने के 4 टिप्स

Tips To Improve Skeletal Muscle Mass: अगर आप भी हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखना चाहते है, तो इन टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
जवान दिखने के लिए जरूरी है हड्डियों और मसल्स का हेल्दी होना, जानें इसे मेनटेन रखने के 4 टिप्स


Tips To Improve Skeletal Muscle Mass: अगर आप भी 40 की उम्र में 20 का दिखना चाहते है, तो इसके लिए आपको अपनी हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखना जरूरी होता है। हड्डियां और मसल्स हेल्दी रहने से आप जवान दिखने के साथ कई बीमारियों का खतरा कम होता हैं। बहुत से लोग मसल्स को बनाने के लिए कई तरह के पाउडर का सेवन करने लगते हैं। लेकिन इन पाउडर के सेवन से कुछ समय के लिए, तो मसल्स बन जाते हैं लेकिन आगे चलकर ये चीजें शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाती हैं। ऐसे में अगर आप भी हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट की बताई हुए टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स को फॉलो करने से आप अंदरूनी रूप से मजबूत बनेंगे। Dietitian Shweta J Pancha ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह हड्डियों और मसल्स का हेल्दी रखने के लिए टिप्स के बारे में बता रही हैं।

1. स्ट्रेंथ एक्सरसाइज

मसल्स को बढ़ाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना जरूरी होता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से शरीर मजबूत बनता है और मसल्स बनाने में मदद मिलती है। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज रोज करने के बजाए हफ्ते में 3 से 4 दिन करना भी काफी रहता है। स्ट्रेंथ एक्सरसाइज को हफ्ते में 1 बार से ज्यादा न करें। अगर आपको कमर से संबंधित कोई परेशानी है, तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से बचें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietitian Shweta J Panchal | The Diet Therapy (@dt.shwetashahpanchal)

2. प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं

हड्डियों और मसल्स को हेल्दी रखने के लिए खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं। ऐसा करने से शरीर अंदरूनी तौर पर मजबूत होगा और मसल्स बनाने में मदद मिलेगी। डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए पनीर, टोफू और दालों को शामिल किया जा सकता हैं।

sleeping

3. नींद

जी हां, हड्डियों और मसल्स को बनाने के लिए जिम जाने के साथ भरपूर नींद लेना भी जरूरी है। भरपूर नींद लेने से शरीर के सेल्स को रिकवर होने में मदद मिलती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में रात को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जोड़ों और घुटनों के दर्द में मिलेगा आराम

4. सप्लीमेंट्स

हड्डियों और मसल्स का हेल्दी रखने के लिए जरूरत के हिसाब से सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है। सप्लीमेंट्स शरीर में ऐसे पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करते है, जो हम खाने के माध्यम से नहीं ले पा रहें हैं। लेकिन ध्यान रखें सप्लीमेंट्स एक्सपर्ट से पूछकर ही लें।

 हड्डियों और मसल्स का हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आज से ही करें मॉर्निंग रूटीन में ये 5 बदलाव, रहेंगे हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version