शेविंग के बाद रेजर बर्न की समस्या के हो सकते हैं ये लक्षण, जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

शेविंग करते समय होने वाली छिलने व कटने की समस्या का तुरंत इलाज करने के लिए करें ये आसान घरेलू उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
शेविंग के बाद रेजर बर्न की समस्या के हो सकते हैं ये लक्षण, जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय


शेविंग करते समय होने वाली कटने व छिलने की दिक्कत को रेजर बर्न कहते हैं। पुरुषों को इस समस्या का सामना अक्सर ही करना पड़ता है क्योंकि शेविंग करना उनका लगभग रोज का ही काम है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही या जल्दबादी करने के कारण आपको यह समस्या हो सकती है। जिससे आपको खुजली, जलन व तेज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। संवेदनशील त्वचा, खराब रेजर या ब्लेड, शेविंग क्रीम आदि इसके पीछे के प्रमुख कारण हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं रेजर बर्न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपायों के बारे में।

चलिए जानते हैं रेजर बर्न के लक्षण व घरेलू उपाय- 

रेजर बर्न के लक्षण

  • खुजली
  • लालपन
  • छिलना व कटना 
  • दर्द
  • खून निकलना 
  • जलन

1. आइस क्यूब मलें 

दाढ़ी बनाते समय कटने व छिलने पर आइस क्यूब रगड़ने से दर्द व जलन से आराम मिलेगी। इसके लिए आप एक बर्फ का टुकड़ा लें इसे चोट वाली जगह व उसके आसपास रगड़े। ऐसा करने से प्रभावित जगह ठंडी होने के कारण सुन्न हो जाएगी। जिस वजह से खून बहना बंद हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें - आंखों में चुभन का कारण: क्यों होती है आंखों में चुभन? जानें कारण और इसे रोकने के सुरक्षित तरीके

2. नारियल तेल लगाएं

जलन, खुजली व दाग-धब्बे से राहत पाने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करना एक कारगर उपाय है। नारियल का तेल एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करने से घाव जल्दी भरता है। 

3. ठंडा टी बैग 

एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर चाय की पत्ती का इस्तेमाल करने से घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। टी बैग सिर्फ दो या तीन दिन पुराना ही हो। इसे लगाने से लिए सबसे पहले इसे धो लें। फिर इसे घाव पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें। 

4. एलोवेरा जेल है गुणकारी 

एलोवेरा जेल रेजर बर्न की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे घाव पर लगाने से दर्द से आराम मिलेगा और जलन भी ठीक होगी। यह त्वचा की ड्राईनेस से भी छुटकारा दिलाता है।

5. सेब का सिरका 

एक कप गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर रुई की मदद से चोट वाली जगह पर लगाएं। 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद इसे सादे पानी से धो लें।  इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी त्वचा का संक्रमण से बचाव करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आंधी के कारण आंखों में धूल-मिट्टी चली जाए, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

शेविंग के बाद रेजर बर्न की दिक्कत में फायदेमंद हो सकते हैं ये घरेलू उपाय। इन्हें अपनाने के साथ ही आप शेव करने के लिए क्रीम, ज़ेल, फोम या सोप आदि का इस्तेमाल जरूर करें। इससे शेविंग के लिए आपकी त्वचा स्मूद बनती है। शेविंग करते वक्त जरा भी जल्दबाजी व लापरवाही ना करें। इससे आपको ज्यादा चोट लगने का डर भी रहता है। 

 

Read Next

आंधी के कारण आंखों में धूल-मिट्टी चली जाए, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version