Expert

Eid 2024: ईद के बाद जरूर फॉलो करें ये 5 टिप्स, धीरे-धीरे नॉर्मल ट्रैक पर लौट आएगी बॉडी

How To Get Back On Normal Track After Eid: ईद के बाद नॉर्मल ट्रैक में लौटने के लिए जरूरी है कि फिजिकली एक्टिव रहें और खानपान की अच्छी आदतें अपनाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Eid 2024: ईद के बाद जरूर फॉलो करें ये 5 टिप्स, धीरे-धीरे नॉर्मल ट्रैक पर लौट आएगी बॉडी


Tips To Get Back On Normal Track After Eid In Hindi: 11 अप्रैल को ईद है। इसको लेकर सबके मन में खुशियों की लहर दौड़ रही है। लेकिन, ईद का दिन आने से पहले रमाजान का पाक महीना होता है। इन दिनों मुस्लिम धर्म से जुड़े लोग पूरा दिन का फास्ट रखते हैं। यहां तक कि पानी का एक घूंट भी नहीं लेते हैं। पूरे दिन सिर्फ दो बार खाया जाता है। लेकिन, जैसे-जैसे ये दिन खत्म हो रहे हैं, ईद आ रही है। लोगों की जीवनशैली में कई बदलाव हो सकते हैं। इन दिनों अगर अपनी सेहत का सही ध्यान न रखा गया, खानपान की आदतों में बदलाव न किया गया, तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि आप बीमार भी हो सकते हैं। वैसे भी ईद, जश्न का दिन है। इस दिन कई घरों में दावतें होती हैं और नाते-रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। इस तरह की कंडीश्न में अक्सर लोगों के बीमार पड़ने का रिस्क भी ज्यादा होता है। सवाल है, इन सबके बाद खुद को नॉर्मल ट्रैक में कैसे लाया जा सकता है ताकि खुद को बीमार पड़ने से रोका जा सके।  इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।

ईद के बाद नॉर्मल ट्रैक पर कैसे लौटें- Tips To Get Back On Normal Track After Eid In Hindi

Tips To Get Back On Normal Track After Eid In Hindi

खानपान के दौरान टाइम का ध्यान रखें

रमादान के दौरान हर व्यक्ति खानपान को लेकर वक्त का पाबंद हो जाता है। ऐसा करनके भूख को कंट्रोल करने की क्षमता बेहतर हो जाती है और जीवन में एक अनुशासन भी आ जाता है। आपको बता दें कि तमाम विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा समय पर खाना खाना चाहिए और फ्रेश चीजें खानी चाहिए। इससे सेहत में सुधार होता है और खुद एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Eid Mubarak 2019 : ईद पर घरवालों और मेहमानों को खिलाएं ये 3 हेल्‍दी पकवान, खाते ही लोग कहेंगे वाह!

सलाद को डाइट का हिस्सा बनाएं

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग रेडी टू ईट फूड खाने को महत्व देते हैं। इसमें ज्यादातर फ्राइड, तला-भुना और अनहेल्दी चीजें शामिल होती हैं। इनका स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सलाद को शामिल करें। सलाद में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां और फलों को शामिल करें। इससे शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: नींद न आने के कारण रातभर बदलते हैं करवट? तुरंत सोने के लिए ट्राई करें डॉक्टर का ये 5 स्टेप हैक

बॉडी को हाइड्रेट रखें

रमजान के महीने में आपने यह अहसास किया होगा कि आप काफी सीमित मात्रा में पानी पी रहे थे। जबकि, पूरे दिन में कई बार प्यास लगती है। ईद के बाद अब आप जब मन आए पानी पी सकते हैं। पानी पीना बॉडी के लिए बहुत जरूरी है। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे आपको सिरदर्द, चक्कर आना जैसी कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, कोशिश करें कि पूरे दिन में समय-समय पर पानी पीते रहें।

नया वर्कआउट टाइम फिक्स करें

Tips To Get Back On Normal Track After Eid In Hindi

वैसे तो ज्यादातर लोग रमजान के महीनों में शारीरिक एक्टिविटी करने से बचते हैं। जो लो करते हैं, वो लोग अपने फास्ट का ध्यान रखते हुए फिजिकल एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन, अब चूंकि आप नॉर्मल लाइफस्टाइल में लौट रहे हैं। ऐसे में, आपको यह फिक्स करना होगा कि किस तरह की एक्सरसाइज करनी है और कब करनी है। इस बात को भी याद रखें कि आने वाले दिनों में गर्मियां बढ़ेंगी। मौसम के अनुसार आप अपने लिए सूटेबल वर्कआउट टाइम फिक्स करें।

रोजाना फिजिकली एक्टिव रहें

कुछ लोग फिजिकल एक्टिविटी करने से बचते हैं। इसके लिए बहाना देते हैं कि वे अपनी लाइफ में काफी बिजी हैं। आप ऐसा न करें। ईद के बाद बहुत जरूरी है कि आप रोजाना फिजिकली एक्टिव रहें। इसका आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। साथ ही, बीमार होने के रिस्क में भी कमी आती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पाचन को बेहतर बनाने के लिए दोपहर के समय करें ये 4 काम, पेट रहेगा हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version