Eid Mubarak 2019 : ईद पर घरवालों और मेहमानों को खिलाएं ये 3 हेल्‍दी पकवान, खाते ही लोग कहेंगे वाह!

ईद भाईचारे का त्‍यौहार है। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवों को भुलाकर इस पर्व को एक साथ मनाते हैं। ईद के मौके पर हम आपको कुछ पकवान के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हैं।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Eid Mubarak 2019 : ईद पर घरवालों और मेहमानों को खिलाएं ये 3 हेल्‍दी पकवान, खाते ही लोग कहेंगे वाह!

पवित्र माह रमजान के बाद ईद (Eid ul Fitr 2019) की धूम देशभर में है। ईद के दिन सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पर नमाज पढ़ने के बाद त्‍यौहार की शुरूआत करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देने के सिलसिला शुरू हो जाता है। मुस्लिम समुदाय में इस पर्व बड़ा महत्‍व है। इस दिन का इंतजार लोग सालभर करते हैं। यह त्‍यौहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग सेवइयां और अच्‍छे-अच्‍छे पकवान खाते और खिलाते हैं। इस ईद को यादगार बनाने के लिए हम आपको 5 ऐसे हेल्‍दी पकवान के बारे में बता रहे है, जिसे खाने के बाद आपके घरवाले और मेहमान आपकी तारीफ करेंगे। 

 

1: सेवई की बर्फी

यह बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है, सेवई की बर्फी भुनी हुई सेवइयों की एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे चीनी, दूध और खोआ के साथ परोसा जाता है। नट्स और ड्राई फ्रूट्स से गार्निशिंग कर इसे मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। 

आवश्‍यक सामाग्री

200 ग्राम सेवईयां, 100 ग्राम देसी घी, 40 ग्राम बादाम, 30 ग्राम पिस्ता, 25 ग्राम किशमिश, 250 मिली दूध, 120 ग्राम खोया, 100 ग्राम चीनी

बनाने की विधि 

सबसे पहले एक पैन में देसी घी डालकर सेवई को भून लें। इसे एक मिनट के लिए हिलाएं। ऊपर से दूध डालें और उसे उबलने दें। अब इसमें खोया, चीनी मिलाएं और इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह फूल न जाए और आपको गाढ़ा घोल मिल जाए। इसे ट्रे में रखें और नट्स और ड्राई फ्रूट्स के स्प्रिंकल्‍स डालें। इसे कमरे के तापमान पर ठंडा करें इसके बाद पीस में काटकर परोसें।

2: रागी नारियल लड्डू 

भारत में पाया जाने वाला यह एक लोकप्रिय व्यंजन है। रागी नारियल लड्डू अपने मुख्य घटक रागी में मौजूद उच्च प्रोटीन और खनिज मूल्यों के कारण पोषण से भरपूर है। फिंगर मिलेट्स या रागी हिमालय में उगाए जाते हैं। यहां हम आपको नारियल, गुड़ और कुरकुरे मूंगफली से युक्‍त एक स्वादिष्ट विधि बता रहे हैं। 

आवश्‍यक सामाग्री 

1 कप रागी का आटा, 1/4 कप गुड़, 1/4 कप मूंगफली (भुना हुआ), 1/4 कप नारियल (कसा हुआ), एक चुटकी नमक

बनाने की विधि 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले रागी का आटा ले लीजिए उसमें नमक मिलाकर पानी की छींटे मारिये। इसमें नारियल मिलाकर अच्‍छे से मिक्‍स करने के बाद उसे टुकड़ों बांट लीजिए। इसके बाद इन्‍हें 15 मिनट तक स्‍टीम कीजिए। इन्‍हें ट्रे में निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दीजिए। अब इसमें गुड का बूरा और मूगफली को मिक्‍स कर लीजिए। अब इसे लड्डू का आकार दीजिए। 

3: मखाने और काजू की खीर  

एक स्वादिष्ट खीर रेसिपी जिसे आप नवरात्रि के उपवास में भी बना सकते हैं। लेकिन ईद का त्‍यौहार है तो आप इसे इस पाक पर्व में भी बना सकती हैं। मखाने और काजू के साथ बनाया गया यह खीर बादाम और पिस्ता जैसे नट्स के साथ-साथ दूध और खोये के मिश्रण में पकाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: जरूर खाएं मखाना, इसमें छिपा है सेहत का खजाना 

आवश्‍यक सामाग्री 

1 कप मखाने और काजू, 1/2 लीटर दूध, 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी, 3 बड़े चम्मच खोया, 1/4 टीस्पून हरी इलायची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बादाम (कटा हुआ), 1 बड़ा चम्मच पिस्ता (कटा हुआ) 

बनाने की विधि 

एक नॉन-स्टिक पैन में देसी घी डालें। उसमें दूध डालें और एक उबाल आने दें। पहले पैन में मखाने और काजू डालें और हल्के से भूनें। इसे आंच से उतारें। दूध में खोआ और पीसा हुआ चीनी मिलाएं और इसे कम आंच पर उबलने दें। मखाने डालकर हल्का सा मिलाएं। हरी इलायची पाउडर, बादाम और पिस्ता डालें। अच्छी तरह से मिश्रण करें और ठंडा करें। इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और फिर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। और सर्व करें।  

Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi 

Read Next

छोले वाले चने में होता है भरपूर प्रोटीन, डायबिटीज, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी करता है दूर

Disclaimer