बेस्टफ्रेंड बनना चाहता है बॉयफ्रेंड तो हां बोलने से पहले इन 5 बातों का रखें ख्याल

अपने बेस्ट फ्रेंड को बॉयफ्रेंड बनाना एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है। ऐसे में जल्दबाजी में हां बोलना आपकी दोस्ती और रिलेशनशिप दोनों को खराब कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बेस्टफ्रेंड बनना चाहता है बॉयफ्रेंड तो हां बोलने से पहले इन 5 बातों का रखें ख्याल

जीवन में बेस्ट फ्रेंड एक ही होता है। हालांकि लोग थोड़ी सी बातचीत या घूमने फिरने को भी बेस्ट फ्रेंड थिंग्स मान लेते हैं लेकिन बेस्ट फ्रेंड केवल वही होता है जो न केवल आप को समझे बल्कि आपको सही राह भी दिखाएं। लेकिन सवाल ये है कि अगर आपका करीबी दोस्त बॉयफ्रेंड बनने की कोशिश करें तो ऐसे में क्या किया जाए? ऐसे में जल्दबाजी में लिया गया फैसला ना केवल दोस्ती खराब करता है बल्कि संबंध में भी दरार डाल सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर बेस्ट फ्रेंड बॉयफ्रेंड बनना चाह रहा है तो उसे हां बोलने से पहले किन चीजों का ध्यान रखें। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - बेस्ट फ्रेंड को खोने की चिंता

रिलेशनशिप में बॉयफ्रेंड के साथ आने से पहले यह सोचें कि अगर आगे चलकर उससे ब्रेकअप होगा तो कहीं आपकी दोस्ती में दरार ना आ जाए। ऐसे में आप चाहें तो अपने बेस्ट फ्रेंड से इस विषय पर बात भी कर सकते हैं और पूरी स्थिति को उसके सामने रखते हुए यह बता सकते हैं कि ब्रेकअप के बाद भी हमारी फ्रेंडशिप में किसी भी प्रकार की दरार नहीं आनी चाहिए। अगर सामने वाला इस चीज को मान लेता है तो तभी आप बेस्टफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में कदम रखें।

2 - दोस्तों से करें बातें

अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपको प्रपोज करता है तो आप उसके और अपने कुछ म्युचुअल फ्रेंड्स से इस विषय पर आप बात भी कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा दोस्तों को इस बारे में ना बताएं। नहीं तो, ऐसा करने से आपके बेस्ट फ्रेंड की भावना को ठेस पहुंच सकती है। आप कुछ ऐसे दोस्तों को चुनें जो न केवल आपको सही राह दिखाएं बल्कि आप दानों की रिलेशनशिप का क्या भविष्य हो इसका भी अनुमान तर्क के हिसाब से लगाएं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद एक्स को भुलाना हो रहा है मुश्किल? एक्सपर्ट से जानें कुछ आसान तरीके

3 - ज्यादा एक्सपेक्ट ना करें

चू्कि वह आपका बेस्ट फ्रेंड है और वह आपके बारे में हर चीज जानता है ऐसे में वह ना केवल आपके स्वभाव को समझता है बल्कि आपकी पसंद नापसंद का भी उसे ख्याल है। ऐसे में उसका आपके प्रति केयर करना स्वभाविक है। लेकिन उससे ज्यादा उम्मीद रखना कि वह आपको सरप्राइज या गिफ्ट दे तो ऐसा करना गलत हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोस्ती में इन सब चीजों की जगह नहीं होती है वहीं रिलेशनशिप में सरप्राइज और गिफ्ट मांगता है। ऐसे में दोनों को बैलेंस बनाए रखना जरूरी है।

4 - पुराने संबंधों से ना करें तुलना

आप अपने बेस्ट फ्रेंड के बारे में सब कुछ जानते हैं। ऐसे में अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपको प्रपोज करता है तो आप उसके भावनाओं को समझे ना कि उसके पुराने संबंधों के साथ अपने नए संबंध की तुलना करें। क्योंकि आप उसके पुराने संबंधों के बारे में भी जानते हैं ऐसे में हो सकता है कि आपको लगे कि उसके पुराने संबंधों की तरह आपका संबंधी जल्दी टूट जाएगा। लेकिन व्यक्ति कुछ सीख कर ही आगे बढ़ता है ऐसे में एक मौका देना गलत नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- मॉडर्न लड़कियों को प्रपोज करने में काम आएंगे पुराने समय के ये 6 तरीके, आपका इंप्रेशन भी पड़ेगा ज्यादा अच्छा

5 - रोमांस भी है जरूरी

बेस्ट फ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करना या उसके साथ फ्लर्ट करना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। हो सकता है कि आप इस परिस्थिति में खुद को अनकंफरटेबल पाकर उससे दूर भागने की कोशिश करें। ऐसे में शुरुआत में खुद को समझाने की जरूरत है। वही अपने बेस्ट फ्रेंड को हां बोलने से पहले आप उसके साथ थोड़ा सा फ्लर्ट करके देखें कि क्या आप अपने रिलेशन में इस स्थिति को संभाल सकते हैं। अगर हां तभी आप अपने बेस्ट फ्रेंड को रिलेशनशिप में आने के लिए कहें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदु से पता चलता है कि बेस्ट फ्रेंड को बॉयफ्रेंड बनाना एक अच्छा निर्णय हो सकता है। लेकिन उससे पहले कुछ चीजों पर विचार करने की जरूरत है। अगर वह चीज है आपके और आपके बॉयफ्रेंड के हक में हैं तो आप अपने रिलेशनशिप को सफल बना सकते हैं।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on dating in hindi

Read Next

मॉडर्न लड़कियों को प्रपोज करने में काम आएंगे पुराने समय के ये 6 तरीके, आपका इंप्रेशन भी पड़ेगा ज्यादा अच्छा

Disclaimer