Doctor Verified

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, पेट भी होगा साफ

Tips For Digestion And Gut Health: गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए डॉक्टर की बताई इन टिप्स को फॉलो करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, पेट भी होगा साफ

Tips For Digestion And Gut Health: हमारा संपूर्ण स्वास्थ्य पाचन पर निर्भर करता है और सुबह का पाचन इसका सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए, हमें सही खान-पान  के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना चाहिए। जिससे गट हेल्थ स्वस्थ रह सकें। सुबह पेट साफ नहीं होने की वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता हैं। जब पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करता है तो मानव शरीर की अन्य सभी सिस्टम अच्छी तरह से काम करती हैं। बहुत से लोग सुबह लेट उठते है। इस कारण पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता हैं। सुबह पेट साफ होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे आप बीमारियों से बचने के साथ पाचन-तंत्र को भी मजबूत कर पाते हैं। ऐसे मे कोशिश करें कि सुबह उठते ही  पेट को साफ करें। पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत आदतों की वजह से पेट मं कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे शारदा क्लीनिक के डॉक्टर केपी सरदाना से कि गट हेल्थ को कैसे मजबूत बनाएं।

शांति से उठे

बहुत से लोग सुबह उठने के साथ ही स्ट्रेस लेने लगते हैं या फिर तेज अलार्म के बजने से जगते हैं। यह चीजें धड़कनों को तेज़ कर देते हैं और स्ट्रेस लेवल को भी बढ़ाती है। ऐसे में कोशिश करें कि शांत चित्त से उठें। उठने के साथ ही 5 से 10 मिनट ध्यान लगाएं या फिर गहरी-हल्की सांस लें।

गुनगुने पानी का सेवन करें

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए सुबह उठने के बाद हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। ऐसा करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। इस पानी में नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। यह पानी पेट को साफ करने के साथ कब्ज की परेशानी से राहत देता है।

Gut health

खुद के लिए 10 मिनट निकालें

आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में सुबह के समय 10 मिनट निकालना बहुत लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन कुछ समय अगर आप ऐसा करेंगे, तो खुद ही फर्क देखेंगे। सुबह की शुरुआत मनपसंद कार्य जैसे मेडिटेशन, योग, एक्सरसाइज या संगीत सुनने के साथ करें। ऐसा करने से तनाव कम होगा और पाचन-तंत्र भी सही रहेगा।

इसे भी पढ़ें- घर बैठे करें सेहत की जांच, इन 5 तरीकों से जानें क‍ितने स्‍वस्‍थ हैं आप

दिन की योजना बनाएं

बहुत से लोग दिन की कोई योजना नहीं बनाते। जिस कारण अचानक काम बढ़ने की वजह से उन्हें स्ट्रेस के साथ उनकी पाचन क्रिया पूरी तरह से गड़बड़ा जाती है। इस समस्या से बचने के लिए सुबह की योजना पहले से बनाएं और उसके अनुसार कार्य करें। ऐसा करने से आप अनावश्यक तनाव से बचेंगे।

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें

गट हेल्थ को स्वस्थ रखने और पेट को साफ करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड्स का सेवन अवश्य करें। फाइबर युक्त फूड्स पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। वह मल त्याग को आसान बनाते हैं। डाइटमें फाइबर का सेवन न करने की वजह से पेट में कब्ज की समस्या हो सकती हैं।

गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All ImageCredit- Freepik

Read Next

फेफड़ों से जुड़ी बीमारी होने पर पैरों में दिखते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer