स्वस्थ रहने के लिए पानी पीना काफी जरूरी होता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में पीना शरीर ले लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां कैनेडियन टिकटॉकर महिला ने जरूरत से ज्यादा पानी पी लिया। दरअसल, एक फिटनेस चैलेंज के दौरान महिला ने अधिक पानी पी लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कैनेडा में रहने वाली महिला इन्फ्लुएंसर मिशेल फेयरबर्न ने ऑनलाइन 75 हार्ड फिटनेस चैलेंज में हिस्सा लिया था।
एक बार में पिया 4 लीटर पानी
मिशेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडिया साझा कर बताया कि वे इस चैलेंज के लिए 12 दिनों तक लगातार 4 लीटर पानी पीती रहीं। 12वें दिन उन्होंने बताया कि उनकी तबियत खराब होने लगी है। वे रात में सोने जा रही थी, इस दौरान उन्हें अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। मिशेल की भूख भी बंद हो गई थी और शारीरिक कमजोरी भी महसूस हो रही थी। उन्हें कई घंटे बाथरूम में ही बिताने पड़े। यह सब होने के बाद वे अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादा पानी पीने के कारण उन्हें सोडियम डेफिशिएंसी हो गई है।
इसे भी पढ़ें - क्या गर्म पानी पीना लिवर के लिए अच्छा होता है? जानें एक्सपर्ट की राय
क्या है 75 हार्ड फिटनेस चैलेंज
75 हार्ड एक प्रकार का फिटनेस चैलेंज है, जिसे स्वीकार करने के बाद आपको 75 दिनों तक एक ही रूटीन फॉलो करना होता है। ऐसे में आप इसके नियमों को नहीं तोड़ सकते हैं। इस दौरान 75 दिनों तक एक्सरसाइज करना, हेल्दी डाइट लेना, शराब छोड़ना, सुबह जल्दी उठने के साथ-साथ खुद को फिट रखने के लिए बहुत सी चीजों का पालन करना पड़ता है। ज्यादातर लोग इसे पूरा करने में सफल नहीं हो पाते हैं।
ज्यादा पानी पीने के नुकसान
ज्यादा पानी पीना आपको कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से सिर दर्द, जी मचलाना, उल्टी आना, पेशाब का रंग बदलना, बार-बार पेशाब आना और कई बार ब्लड शुगर लो होने तक की समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर बीएएमएस दीक्षा भावसार के मुताबिक पानी पीना इंसान की मेंटल और फीजिकल हेल्थ पर भी निर्भर करता है। अगर आपके पेशाब में से बदबू आ रही है तो आपको थोड़ा ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी पीना हर किसी की अपनी सेहत पर तय होता है।