नहाने के लिए साबुन के बजाय करें इन चीजों का इस्तेमाल, त्वचा रहेगी सॉफ्ट-ग्लोइंग

नहाने के लिए आप साबुन के बजाय कुछ घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, इनके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
नहाने के लिए साबुन के बजाय करें इन चीजों का इस्तेमाल, त्वचा रहेगी सॉफ्ट-ग्लोइंग


Things to Use for Bathing: नहाने के लिए कोई साबुन का इस्तेमाल करता है, तो कोई शॉवर जेल से नहाना पसंद करता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो नहाने के दौरान घर पर बने उबटन का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हर बार उबटन बना पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अक्सर कुछ लोग ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं, जिनका सीधा इस्तेमाल किया जा सके। जैसे एलोवेरा, गुलाब जल या फिर बेसन आदि को सीधे यूज किया जा सकता है। आप नहाने के लिए भी इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप साबुन या शॉवर जेल से नहाना पसंद नहीं करते हैं और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की तलाश में हैं, तो इन चीजों का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है।

1. पानी में दूध डालकर नहाएं

अगर आप नेचुरल चीजों से नहाना चाहते हैं, तो दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी वाले टब में दूध डालें और इस पानी से नहाएं। दूध में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। दूध त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। आप चाहें तो दूध को त्वचा पर कॉटन बॉल की मदद से लगा सकते हैं। फिर 10 मिनट बाद पानी से त्वचा को साफ कर लें। 

besan

2. बेसन को त्वचा पर लगाएं

अगर आपको साबुन से एलर्जी है या फिर आप नेचुरल चीजों से नहाना चाहते हैं, तो इसके लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी बेसन लें। इसमें गुलाब जल या दूध मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे शरीर पर लगा लें। 10-15 मिनट बाद त्वचा को रगड़-रगड़ कर धो लें। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इससे मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिलता है। बेसन का उबटन त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।

3. ग्रीन टी से नहाएं

ग्रीन टी सिर्फ हेल्थ के लिए नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अगर आप ग्रीन टी से नहाएंगे, तो इससे एजिंग के लक्षणों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा की गहराई से सफाई होगी और दाग-धब्बे भी मिटेंगे। इसके लिए आप पानी के टब में 5-6 ग्रीन टी बैग डाल दें। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर आप इस पानी से नहा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- सर्दी में साबुन के बजाय चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 नैचुरल क्लींजर

4. नीम के पत्तों को पीसकर लगाएं

नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करते हैं। आप चाहें तो नीम के पत्तों का इस्तेमाल नहाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम के 8-10 बच्चों को पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को नहाने वाले पानी में मिलाएं। आप चाहें तो नीम के पत्तों को पीसकर भी अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा की सूजन और फोड़े-फुंसियां ठीक होंगी। नीम के पत्ते त्वचा की रंगत में भी सुधार करते हैं।

aloevera for bathing

5. एलोवेरा को त्वचा पर लगाएं

एलोवेरा एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है। एलोवेरा को त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नहाने के लिए साबुन के बजाय, एलोवेरा का इस्तेमाल करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करते हैं। एलोवेरा त्वचा को मुलायम बनाता है। एलोवेरा दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा पल्प लें। इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट बाद नहा लें।

इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद शरीर पर लगाएं ये 5 तेल, आएंगे ये बदलाव

6. गुलाब जल

आप चाहें तो गुलाब जल से भी नहा सकते हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी में गुलाब जल मिक्स करें। आप इस पानी से रोजाना नहा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। गुलाब जल त्वचा में निखार लाता है और रंगत में सुधार करता है। आप भी नहाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

शेविंग करने के बाद पुरुष त्वचा पर लगाएं ये 5 चीजें, स्किन बनेगी मुलायम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version