शेविंग करने के बाद पुरुष त्वचा पर लगाएं ये 5 चीजें, स्किन बनेगी मुलायम

What To Apply On Skin After Shaving For Men: पुरुष अगर शेविंग के बाद इन चीजों को लगाते हैं, तो स्किन की कई परेशानियों से राहत मिलती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
शेविंग करने के बाद पुरुष त्वचा पर लगाएं ये 5 चीजें, स्किन बनेगी मुलायम


What To Apply On Skin After Shaving For Men: शेविंग से सामना अधिकतर पुरुष रोज करते हैं। नियमित शेविंग करने से पुरुष की स्किन डल होने के साथ कई बारे दाने, रेडनेस, खुरदुरी त्वचा और स्किन कई बार काफी डार्क भी हो जाती हैं। अक्सर पुरुष शेविंग करने के बाद केवल ऑफ्टर शेव लोशन लगाना ही काफी समझते है। कई बार ये लोशन लगाने से स्किन पर जलन होने के साथ स्किन पर कोई असर भी नहीं करता है। ऐसे में पुरुष शेविंग करने के बाद घर में मौजूद कई चीजों को लगा सकते हैं। यह चीजें लगाने से स्किन को ठंडक मिलने के साथ डलनेस भी कम होती है। शेविंग करने के बाद कई बार चेहरे की चमक चली जाती है। ऐसे में इन चीजों को चेहरे पर लगाने से स्किन चमकदार भी बनती हैं। यह चीजे शेविंग के बाद हो रही स्किन इरिटेशन से भी बचाव करती हैं। पुरुष शेविंग करने के बाद त्वचा पर क्या लगाएं आइए जानते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इरिटेशन को कम करने के साथ रेडनेस को कम करता है। एलोवेरा जेल से शेविंग के बाद मसाज करने से स्किन मुलायम बनती है और रेडनेस से भी बचाव होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए शेविंग करने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। 

coconut oil

नारियल तेल

नारियल तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें  एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। शेविंग के बाद इस तेल के इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइज होती है और जलन से भी छुटकरा मिलता है। इसको यूज करने के लिए 2 से 3 बूंद नारियल तेल की त्वचा पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Face Shaving Tips: शेविंग के बाद पुरुष इस तरह करें स्किन की देखभाल, नहीं होगी जलन की समस्या

बर्फ लगाएं

पुरुष शेविंग करने के बाद त्वचा को राहत देने के लिए बर्फ भी लगा सकते हैं। बर्फ शेविंग के बाद चेहरे की सूजन को कम करने के साथ रेडनेस को भी कम करती है। बर्फ स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ इरिटेशन को भी कम करती है। यह कटने वाले स्थान पर बर्फ लगाने से राहत मिलती है।

फिटकरी

पुरुष शेविंग के बाद फिटकरी भी लगा सकते हैं। फिटकरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती हैं, जो जलन को कम करने के साथ पिंपल्स से भी बचाव करती हैं। फिटकरी के इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलने के साथ इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।

हल्दी का पानी

हल्दी का पानी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुरुष शेविंग करने के बाद 4 से 5 पानी में 1 चुटकी हल्दी को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह पानी जलन को कम करने के साथ रंगत को भी निखारेगा।

पुरुष शेविंग करने के बाद चेहरे पर इन चीजों को लगा सकते हैं। हालांकि, स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे को सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाने के लिए रोज रात को ग्लिसरीन लगाती हैं अकांक्षा, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Disclaimer