हाइपरथायरायडिज्म एक ऐसी समस्या है, जिससे आजकल अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। हमारे गले के पास एक ग्रंथि होती है, जो थायरायड हार्मोन बनाती है। इस स्थिति में व्यक्ति का वजन तेजी से घटने लगता है। इसके कारण व्यक्ति के पूरे शरीर पर असर पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को घबराहट और बेचैनी होना, ज्यादा पसीना आना, थकावट रहना और गर्मी ज्यादा लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह समस्या पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकती है। लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे हाइपरथायरायडिज्म की समस्या को कंट्रोल रखा जा सके।इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन लवलीन कौर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में।
हाइपरथायरायडिज्म से ग्रस्त लोग रखें इन बातों का खास ध्यान- Things To Keep In Mind In Hyperthyroidism
लगातार मील न खाएं- Avoid Continuous Meals
अगर आपको हाइपरथायरायडिज्म की समस्या है, तो लगातार मील बिल्कुल भी न लें। क्योंकि ऐसे में आपका मेटाबॉलिज्म पहले से कम होता है। अगर आप कम ब्रेक में अपने मील प्लान करेंगे, तो इससे आपके पेट को खाना पचाने का समय नहीं मिल पाएगा। साथ ही, इससे आपका इंसुलिन भी स्पाइक हो सकता है।
थायरायड में सभी टेस्ट करवाएं- Do All Thyroid Test
जब भी आप थायरायड टेस्ट कराने के लिए जाएं, तो सभी टेस्ट जरूर करवाएं। अधिकतर लोग केवल TSH, T3, T4 टेस्ट करवाते हैं। इसके साथ ही एंटी-थायरायड टेस्ट भी करवाएं। ये एंटी-टीपीओ टेस्ट होते हैं, जो बताते हैं कि आपकी इम्यूनिटी थायरायड ग्लैंड के मुताबिक कितनी स्ट्रांग है।
इसे भी पढ़ें- किस कारण से हो सकता है हाइपरथायरायडिज्म , एक्सपर्ट के बताए इसके लिए डाइट चार्ट
दवा के बाद इन चीजों का सेवन न करें- Avoid things after Medicine
जब भी आप थायरायड की दवा खाते हैं, तो उससे पहले या तुरंत बाद कुछ चीजों से परहेज रखें। जैसे कि अखरोट, सफेद तिल और एक चाय-कॉफी। ये चीजें शरीर में दवा का असर होने से रोक सकती हैं। अगर आपको ये चीजें लेनी है, तो कुछ घंटों का गैप जरूर रखें।
कच्ची हरी सब्जियां न खाएं- Avoid Raw Green Vegetables
हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद जरूर हैं, लेकिन कच्ची खाने से थायरायड वालों को परेशानी हो सकती हैं। कुछ खास सब्जियां जैसे कि पत्ता गोभी, ब्रोकली, केल को कभी भी कच्चा न खाएं। आप इन्हें उबालकर या पकाकर इनका सेवन कर सकते हैं।
रिफाइंड ऑयल अवॉइड करें- Avoid Refined Oil
थायरायड की समस्या में रिफाइंड ऑयल बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि ये हमारे सेल्यूलर लेवल को रोक सकता है। साथ ही, इसके कारण थायरायड हार्मोन भी असंतुलित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Hyperthyroidism Symptoms: हाइपरथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, न करें अनदेखी
इन बातों का रखें खास ध्यान-
- अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को भी हेल्दी रखें। साथ ही समय-समय पर चेकअप करवाते रहें।
- जंक और पैकेज्ड फूड अवॉइड करें। क्योंकि इन चीजों में रिफाइंड होता है, जो आपको नुकसान कर सकता है।
- थायरायड लेवल मेंटेन रखने के लिए खाली पेट दवा लेना न भूलें।
- अपनी डाइट में केवल हेल्दी चीजों को शामिल करें, जिससे आप थायरायड लेवल मेंटेन रखें।
लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version