
Things To Eat In Breakfast To Reduce Belly Fat: आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे से परेशान है। कई बार वजन, तो कम हो जाता है लेकिन मोटापे के साथ मिलने वाला बेली फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। कई लोग इसे कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों आदि का सेवन भी करना शुरू कर देते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बेली फैट को कम करने के लिए हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही खानपान और सही लाइफस्टाइल की मदद से बेली फैट को कम किया जा सकता है। कई लोग ब्रेकफास्ट को उतना महत्व नहीं देते। ऐसे में ब्रेकफास्ट में कुछ भी खा लेते हैं। ये गलती वजन बढ़ाने के साथ बेली फैट को भी तेजी से बढ़ाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हे ब्रेकफास्ट में आसानी से खाया जा सकता है और ऐसा करने से बेली फैट भी तेजी से कम होगा।
पोहा
पोहा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो मोटापे को बढ़ने नहीं देती। जिसा कारण से बेली फैट को कम करने में भी मदद मिलती है। पोहा खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है,जो वजन कम करने में मददगार होता है। इसमें मन पसंद सब्जियों को भी शामिल किया जा सकता है।
मूंग दाल चीला
मूंग दाल चीला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां आसानी से दूर होती है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। मूंग दाल का चीला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और काफी समय तक भूख नहीं लगती। जिसे आप ज्यादा नहीं खाते और बेली फैट कम होता है।
अंडा
अंडा पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके सेवन करने से प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बाोहाइड्रेट आदि मिलते हैं। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट को लंबे समय तक भर भी रखता है। अंडा खाने से शरीर की कई बीमारिया आसानी से दूर होती है। ब्रोकफास्ट में इस उबाल कर, ऑमलेट बनाकर आसानी से खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
ओट्स
ओट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये वजन को मेंटेन रखने के साथ शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता है। इसके सेवन से बेली फैट भी कंट्रोल में रहता है। ये फाइबर से भरपूर होता है, पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
उपमा
उपमा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने का साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। उपमा पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं और बेली फैट पर भी असर होता है। नाश्ते में इसे खाने से शरीर को ऊर्जो मिलने के साथ कई बीमारियां दूर होती हैं।
बेली फैट को कम करने के लिए इन हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन को अपनाया जा सकता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik