बदलते मौसम में हो गया बुखार, तो इन 5 चीजों से करें परहेज

अगर बदलते मौसम में आपको बुखार आ गया, तो आपको ऐसी चीजों से परहेज करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। ताकि तबियत बिगड़ने से बच सके।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में हो गया बुखार, तो इन 5 चीजों से करें परहेज


Things to Avoid in Fever in Hindi: इस समय मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। होली के बाद जहां हल्की गर्मी पड़ने लगी थी, वहीं फिर से बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। यही वजह है कि इन दिनों अधिकतर लोगों को खांसी-जुकाम और बुखार से परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कोरोनावायरस और इंफ्लुएंजा के मामलों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं। ऐसे में अगर आपको भी बुखार है, तो अपनी सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखें। क्योंकि इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको लंबे समय के लिए बीमार कर सकती है। इस मौसम में बुखार से बचने या अगर बुखार है, तो इससे लड़ने के लिए आपको अपनी डाइट के साथ ही लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। बुखार होने पर आपको कुछ ऐसी चीजों से परहेज करना जरूरी है, जो इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं और बुखार को ठीक नहीं होने देते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं बुखार होने पर किन चीजों से परहेज करना चाहिए

1. फ्रिज का पानी 

वैसे तो इस मौसम में सभी लोगों को फ्रिज का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आपको बुखार है, तो फ्रिज का पानी पीने से पूरी तरह से बचें। अगर इस मौसम में आप लगातार फ्रिज का पानी पिएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी। साथ ही, बुखार को ठीक होने में भी लंबा समय लग सकता है। घर में बच्चों को बुखार है, तो फ्रिज में पानी रखना बिल्कुल बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें- बुखार के बाद इम्‍यून‍िटी कैसे बढ़ाएं? जानें आसान उपाय

cold drink side effects

2. कोल्ड ड्रिंक्स 

इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी ठंड, तो कभी गर्मी का अनुभव हो रहा है। ऐसे में जब गर्मी का अहसास होता है, तो अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं। लेकिन बदलते मौसम में कोल्ड ड्रिंक पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। खासकर, अगर आपको बुखार है, तो इस समय कोल्ड ड्रिंक से पूरी तरह से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें- बार-बार बुखार आने का कारण हो सकती हैं सेहत से जुड़ी ये 5 गलतियां 

3. बारिश में भीगना

होली के बाद थोड़ी सी गर्मी बढ़ी, लेकिन फिर बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। इस बे-मौसम बारिश की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अगर आपको बुखार है, तो बारिश में भीगने से बचें। बारिश में भीगने से आपको ठंड लग सकती है और तबियत ज्यादा बिगड़ सकती है। इसलिए बिल्कुल भी बारिश के संपर्क में न आएं।

burger side effects

4. फास्ट फूड

फास्ट फूड में कैलोरी और फैट अधिक होता है। जबकि इनमें पोषक तत्व न के बराबर पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप बुखार में फास्ट फूड का सेवन करेंगे, तो इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है। फास्ट फूड डाइजेशन को भी खराब कर सकते हैं। इसलिए आपको बुखार में फास्ट फूड और जंक फूड से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

5. हल्के कपड़े न पहनें

अभी मौसम बदल रहा है, लेकिन कई लोगों ने हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में आपको जल्दी ठंड लग सकती है। अगर आपको बुखार है, तो हल्के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए। आपको इस समय फुल कपड़े पहनने चाहिए, ताकि ठंड न लगे और आप बीमार होने से बचे रहें।

Read Next

नवरात्र में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें ये 5 राशियां, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version