Doctor Verified

बेबी प्लान कर रही हैं, तो आज ही छोड़ दें ये बुरी आदतें, कंसीव करने में मिलेगी मदद

Things Not to Do If You Want To Get Pregnant: अगर आप भी जल्दी कंसीव करना चाहते हैं, तो इन आदतों को आज ही छोड़ दीजिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बेबी प्लान कर रही हैं, तो आज ही छोड़ दें ये बुरी आदतें, कंसीव करने में मिलेगी मदद


Things Not to Do If You Want To Get Pregnant: आज के समय में बहुत से कपल इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। बहुत से कपल केवल फर्टिलिटी में हेल्दी खानपान को ही महत्वपूर्ण मानते हैं। लेकिन आप बता दें, कंसीव करने के लिए स्वस्थ खानपान के साथ हेल्दी आदतों का होना भी बहुत जरूरी होता है। हम दिनभर क्या करते हैं। इसका सीधा असर फर्टिलिटी पर पड़ता है। कई बार गलत आदतों के कारण पेरेंट्स बनने में रूकावट आती है। अगर आपको भी कंसीव करने में समस्या आ रही, तो आपको अपनी आदतों पर ध्यान देना शुरू करें। बुरी आदतों का सीधा असर ओव्यूलेशन के साथ सेक्स पावर पर भी पड़ता है। वहीं हेल्दी आदतों से कंसीव करने में मदद मिलेगी साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली परेशानियां भी कम होगी। इन हेल्दी आदतों की मदद से बच्चे का पेट में सही से विकास भी होगा। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से कंसीव करने से पहले किन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए।

बहुत अधिक वजन कम होना या बढ़ना

बहुत अधिक या बहुत कम वजन करने से गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। इसके कारण अनियमित मासिक चक्र की समस्या हो सकती है। हर महीने मासिक धर्म नहीं होने के कारण ओव्यूलेशन नहीं होगा। ऐसे में कंसीव करने में दिक्कत आएगी। वहीं, वजन में बदलाव के कारण हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है जो बांझपन का कारण बन सकता है।

जरूरत से ज्यादा व्यायाम करना

व्यायाम करना हेल्दी शरीर के लिए जरूरी होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा व्यायाम करने से हार्मोन परिवर्तन होने के साथ मासिक चक्र भी अनियमित हो सकता हैं। इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा व्यायम करने से बचें। व्यायाम के बारे में जानकारी के लिए इसके एक्सपर्ट से भी बात की जा सकती है।

smoking

धूम्रपान

धूम्रपान करने से शरीर को नुकसान होता है। अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रहे है, तो धूम्रपान करना हरगिज छोड़ दें। धूम्रपान करने से गर्भवती होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। धूम्रपान से फैलोपियन ट्यूब और गर्भाशय ग्रीवा में परिवर्तन होता है, जिससे गर्भपात हो सकता है। वही धूम्रपान करने से ओव्यूलेशन भी प्रभावित होता है।

इसे भी पढ़ें- गर्भावस्था में फूड पॉइजनिंग होने के 6 लक्षण, कारण और बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

कैफीन का सेवन कम करें

कंसीव करने से पहले कैफीन का सेवन भी कम करना चाहिए। ज्यादा कैफीन के सेवन से मासिक चक्र गड़बड़ा सकता है। इस कारण ओव्यूलेशन समय नहीं होगा और कंसीन करने में समस्या आएगी। अगर आपको आदत हैं, तो दिन में 1 कप ही चाय या कॉफी का लें।

दवाएं लेना बंद करें

अगर आप कंसीव करना चाहते है और कई तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे है, तो डॉक्टर की राय अवश्य लें। हो सकता है, कि डॉक्टर आपकी डोज या दवाई बदलें क्योंकि कई दवाइयां कंसीव करने में बाधा पैदा कर सकती हैं और भ्रूण को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।

कंसीव करने से पहले गलत आदतों को छोड़ देना चाहिए। वहीं अगर आपको गर्भाधारण से जुड़ी कोई समस्या हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सेक्स के बाद वजाइना से ब्लीडिंग होना इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत, न करें नजरअंदाज

Disclaimer