चर्बी के कारण मोटी हो गई जांघ? कसाव लाने के लिए घर पर रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

Thigh Tightening Exercises in Hindi: अगर अधिक चर्बी के कारण आपकी थाइज मोटी हो गई हैं, तो आप ये एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Mar 01, 2023 10:48 IST
चर्बी के कारण मोटी हो गई जांघ? कसाव लाने के लिए घर पर रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Thigh Tightening Exercises at Home in Hindi: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों का वजन तेजी से बढ़ता है। कोई व्यक्ति अपने बैली फैट से परेशान है, तो किसी के थाइज का फैट निकला हुआ है। शरीर के किसी भी हिस्से से निकले फैट का असर पूरी पर्सनालिटी पर पड़ता है। खासकर अगर थाइज का फैट निकला होता है, तो ऊपर की बॉडी पतली नजर आती है, जबकि निचला हिस्सा काफी बड़ा नजर आने लगता है। ऐसे में थाइज की चर्बी को घटाना बेहद जरूरी होता है। थाइज के फैट को कम करने के लिए आप अपनी रूटीन में रेगुलर एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करके थाइज की चर्बी को कम किया जा सकता है। इससे थाइज टोन होती है और उनमें कसाव आता है। आप भी थाइज के फैट को घटाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं थाइज में कसाव लाने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करें?

थाइज में कसाव लाने के लिए एक्सरसाइज- Thigh Tightening Exercises at Home in Hindi

jumping jack for thigh fat

1. जंपिंग जैक्स

थाइज की चर्बी को कम करने के लिए आप जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप रेगुलर जंपिंग जैक्स करेंगे, तो इससे आपकी कमर और पेट की चर्बी भी कम होने लगेगी। अगर आपकी थाइज का साइज बढ़ता जा रहा है, तो आपको रोजाना जंपिंग जैक्स जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूर बनाकर खड़े हो जाएं। अब ऊपर की तरफ उछलें और हाथों को भी सिर से ऊपर की तरफ ले जाएं। अपने पैरों को फैला लें। इसके बाद हाथों को नीचे लाएं, पैरों के बीच के गैप को भी कम कर लें। आप इस एक्सरसाइज को रोजाना 2-3 मिनट तक कर सकते हैं। थाइज के मोटापे को कम करके आप एक परफेक्ट फिगर पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आपके थाइज भी हैं भारी? जानें जांघ पर फैट जमा होने के 5 बड़े कारण और इसे कम करने के उपाय

2. लेग प्रेस

लेग प्रेस एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से लेग प्रेस एक्सरसाइज करने से आपको अपनी थाइज के फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। लेग प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले मशीन की सीट पर लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को कंधे की चौड़ाई के बराबर में रखें। एड़ी से प्लेट पर धक्का लगाएं। अब इस अवस्था में कुछ देर रुकें, फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए पहले की अवस्था में आ जाएं। थाइज की चर्बी को घटाने के लिए आप रोजाना लेग प्रेस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। शुरुआत में आपको इस एक्सरसाइज को करने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसे करना आसान हो सकता है।

squats exercise for thigh fat

3. स्क्वाट्स

स्क्वाट्स एक्सरसाइज पैरों को टोन करने के लिए काफी अच्छी होती है। स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपकी थाइज की चर्बी को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाकर रखें। अपने पैरों की उंगुलियों को थोड़ा बाहर की तरफ लाएं। अब घुटनों को मोड़ें और कूल्हों पर बैठें। अपने हाथों को सामने की तरफ लाएं। इस स्थिति में आपको ऐसा महसूस होगा जैसे कि आप किसी कुर्सी पर बैठे हैं। इस एक्सरसाइज को करते हुए अपनी कमर और पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। थाइज की चर्बी को घटाने के लिए आप इस एक्सरसाइज को 3-4 बार दोहरा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मोटी और बेडौल थाइज के कारण चलने-फिरने और काम करने में होती है आपको परेशानी? रोज करें ये 2 एक्सरसाइज

4. बर्पीस

थाइज के फैट को कम करने के लिए आप बर्पीस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। बर्पीस एक्सरसाइज करने से जांघ के आस-पास की चर्बी कम  हो सकती है। सिर्फ थाइज ही नहीं बर्पीस एक्सरसाइज करने से आपकी कमर और पीठ की चर्बी को भी कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपकी थाइज का फैट भी लगातार बढ़ता जा रहा है, तो बर्पीस एक्सरसाइज करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे भी आप 3-4 सेट में कर सकते हैं।

Disclaimer