बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे

By Kunal Mishra
18 Jan 2023, 13:07 IST

अन्य एक्सरसाइज के मुकाबले बर्पी करना थोड़ा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से वजन घटने के साथ ही फिजिकल एबिलिटी भी बढ़ती है। आइये जानते हैं बर्पी करने से होने वाले फायदों के बारे में।

हार्ट के लिए लाभदायक

बर्पी को अपने नियमित रूटीन में शामिल करना न सिर्फ हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है, बल्कि हार्ट को मजबूत भी बनाता है। हार्ट के मरीजों के लिए ये करना काफी मददगार होती है।

फीजिकल स्ट्रेंथ बढ़ाए

बर्पी करने से आपकी फिजिकल स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। इसे करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में एनर्जी रहती है., जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने के लिए अन्य एक्सरसाइज के बजाय बर्पी करना ज्यादा लाभदायक हो सकता है। इसे करने के दौरान शरीर से अधिक कैलोरी बर्न होती है, जो वजन घटाने में मददगार हो सकती है।

मांसपेशियों के लिए अच्छा

बर्पी एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां हेल्दी रहती हैं। इसे करने से मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन या फिर खिंचाव होने की आशंका भी कम होती है।

ब्लड फ्लो सुधारे

खराब ब्लड फ्लो कई समस्याओं का कारण बनता है। बर्पी करने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होने के साथ ही ब्लड फ्लो में भी सुधार आता है।

सावधानियां

अगर आप हड्डियों से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में बर्पी करने से बचें। इसे गलत तरीके से करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए शुरुआत में इसे ट्रेनर की देखरेख में करें।

बर्पी करना सेहत के लिए इन तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com