Over Plucked : परफेक्ट लुक के लिए इन टिप्स की मदद से ठीक करें अपने ओवरप्लक आईब्रो

ओवरप्लक आईब्रो चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देती है। ऐसे में इसे ठीक करना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इसके लिए कुछ टिप्स
  • SHARE
  • FOLLOW
Over Plucked : परफेक्ट लुक के लिए इन टिप्स की मदद से ठीक करें अपने ओवरप्लक आईब्रो

क्या आपकी आईब्रो भी गलती से ओवरप्लक हो गई हैं? इससे आपके चेहरे की खूबसूरती कम हो गई है? अगर हां, तो इसे ठीक करना बहुत जरूरी है। क्योंकि खूबसूरत आईब्रो चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगाता है, वहीं खराब आईब्रो से चेहरा बेहद भद्दा नजर आता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे समय रहते ही ठीक कर लें। ऐसे में आप सोच रही होंगी कि एकदम से मिनटों में इन आईब्रो को कैसे ठीक किया जा सकता है? तो इसके लिए आप कुछ ऐसे टिप्स को फॉलो कर सकती हैं, जिसकी मदद से आप अपने आईब्रो को सही शेप दे सकती हैं। खराब आईब्रो में आप घर से बाहर नहीं निकल सकती हैं, ऐसे में जरूरी है कि इसे कुछ टिप्स या हैक्स की मदद से ठीक कर लें। पचौली वैलनेस क्लीनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रीति सेठ बता रही हैं कैसे आप अपनी ओवरप्लक आईब्रो को ठीक कर सकती हैं और परफेक्ट लुक पा सकती हैं। ओवरप्लक आईब्रो को इन कुछ आसान मेकअप टिप्स की मदद से ठीक किया जा सकता है।

over plucked 

आईब्रो पेंसिल (Eyebrow Pencil)

अगर आपकी आईब्रो ओवरप्लक हो गई है तो ऐसे में इसे सही शेप देना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि आईब्रो की खराब शेप आपके चेहरे को भद्दा और बेकार बना देता है। इसके लिए आप आईब्रो पेंसिल की मदद ले सकती हैं। आईब्रो पेंसिल इसमें आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकती है। इसके इस्तेमाल से आपकी ओवरप्लक की समस्या ठीक हो सकती है। इसके लिए अपने आईब्रो पेंसिल की नोक को सॉफ्ट कर लें। इससे अपनी आइब्रो भरें, ध्यान रखें की आईब्रो पेंसिल आपकी आईब्रो कलर से मैच होनी जरूरी है। इसके लिए आप अपने आईब्रो के बालों का कलर देख लें, इन्हें बहुत ज्यादा ब्लैक करने से बचें।

इसे भी पढ़ें - मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए इन 7 इंग्रेडिएंट्स को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, एक्सपर्ट से जानें

एंगल्ड ब्रश (Angled Brush)

एंगल्ड ब्रश भी आपके ओवरप्लक आईब्रो को फिल करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको आईब्रो पेंसिल की भी जरूरत होगी। आईब्रो को फिल करने के लिए सबसे पहले हेयरड्रायर को अधिकतम सेटिंग पर सेटकर के पेंसिल की नोक को सॉफ्ट बना लें। इसके बाद एंगल्ड ब्रश को हल्का को डैब करें और अपनी आईब्रो को फिल करें। इससे आपकी आईब्रो को एक नैचुरल लुक मिलेगा और आप खूबसूरत नजर आएंगी।

eybrows

मस्कारा है यूजफुल (Maskara is Useful)

मस्कारे का इस्तेमाल आप भले ही अपनी पलकों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करती हैं, लेकिन आप चाहें तो अपनी ओवरप्लक आईब्रो को भी मस्कारे की मदद से सही शेप दे सकती है। इसका मतलब है कि आप मस्कारे को भी अपनी आईब्रो पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप मस्कारा लेना है और उसे धीरे-धीरे अपनी आईब्रो पर लगाना है। मस्कारा आईब्रो को काफी अच्छी शेप देगा और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा।

कंसीलर भी है कारगर (Concealer is Also Beneficial)

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप इन्हें हाइड करने के लिए जरूर कंसीलर का इस्तेमाल करती होंगी। यह आपके मेकअप किट में जरूर होगा भी। ऐसे में अगर आपकी आईब्रो ओवरप्लक्ड हो गई है, तो मेकअप किट में से कंसीलर निकालकर इसकी मदद से इन्हें ठीक कर सकती हैं। इससे आईब्रो को काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक मिल सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने ओवरप्लक आईब्रो को चारों तरफ से साफ करें। इन्हें परफेक्ट आईब्रो शेप देने के लिए ब्रो बोन के ऊपर और नीचे कंसीलर लगाएं। आप चाहें तो इसे पाउडर से सेट कर सकती हैं। इससे आपको आईब्रो को काफी अच्छा लुक मिल सकता है। 

oil

इसे भी पढ़ें - रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका

ऑयल का कर सकती हैं इस्तेमाल (You Can Use The Oils)

अपनी ओवरप्लक आईब्रो को सही और परफेक्ट शेप देने के लिए आप ऑयल्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल, जैतून का तेल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आईब्रो के बालों की जल्दी ग्रोथ होती है और आपको परफेक्ट लुक मिल पाता है। इसके लिए आप रात में सोते समय इन ऑयल्स को अपनी आईब्रो पर लगा लें। सुबह उठकर आईब्रो को साफ पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी आईब्रो को सही शेप मिल जाएगी।

इन उपायों से भी ठीक कर सकती हैं ओवरप्लक आईब्रो (These Tips Are Also Good for Over Plucked Eyebrows)

  • - रात को सोते समय आईब्रो पर एलोवेरा जैल लगाने से कुछ ही दिनों में आईब्रो के बाल उग जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एलोइनिन नामक तत्व बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसके लिए आप एलोवेरा जैल से बांहों की मसाज करें।
  • - मेथी भी बालों की ग्रोथ में फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाला निकोटिनिक नामक एसिड बालों को घना बनाने में मदद करता है। इसके पेस्ट को आईब्रो पर लगाने से कुछ ही दिनों में आईब्रो को परफेक्ट शेप मिल जाती है।

अगर आपकी आईब्रो भी ओवरप्लक हो गई है, तो इसके लिए आप ऊपर बताए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इनकी मदद से आपको अपनी आईब्रो को परफेक्ट शेप देने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आईब्रो हमारी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी होता है, इसे खुद प्लक करने की बजाय किसी प्रोफेशनल की मदद से बनवाएं।

Read More Articles on Fashion and Beauty in Hindi

Read Next

ऑयली स्किन वालों के लिए 6 आसान फेस मेकअप टिप्स, जिनसे कम होगा ऑयल और बढ़ेगा ग्लो

Disclaimer