काम करते-करते थक जाती हैं आपकी कलाईयां, तो रोजाना करे ये 6 स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज

अगर दिनभर काम करने के बाद आपकी कलाई में भी दर्द होता है तो अब आप इन एक्सरसाइज को करके अपनी कलाई के दर्द को दूर कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
काम करते-करते थक जाती हैं आपकी कलाईयां, तो रोजाना करे ये 6 स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज

क्या आप भी दिनभर काम करने के बाद अपनी कलाईयों के दर्द से परेशान रहते हैं? तो आप भी अब इन तरीकों से अपने कलाईयों की एक्सरसाइज कर कलाईयों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। अक्सर लोगों के साथ ऐसा कई बार होता है कि जब वह पूरा दिन कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने के बाद शरीर में थकावट हो जाती है।

इसके साथ ही लगातार काम करने से उनकी कलाईयों में दर्द महसूस होता है। जरूरी नहीं की काम की वजह से ही ऐसा हो कई बार ज्यादा बाइक चलाने से भी या फिर जिम करने से इस तरह का दर्द होने लगता है। इन सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना कलाईयों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। जो कि आपको फिट रखने में मदद करेगी साथ ही आपको काम के लिए तैयार करेगी। यहां आपको कलाईयों के एक्सरसाइज के बारे में कुछ तरीके बताएंगे जो आपको आपकी कलाईयों के दर्द या फिर उसे आराम देने का काम करेगी। 

कलाई को नीचे की ओर खीचें 

आप अपने हाथ को अपने सामने लाकर सीधा करें और कलाई को नीचे की तरफ खींचें। आप अपने दूसरे हाथ से अपनी कलाई को नीचे की और खींचने की कोशिश करें। अपनी कलाई को करीब 20 से 30 सेकेंड खींचे रखे। ऐसा ही अपने दूसरे हाथ की कलाई को करें। यह आपकी कलाई की नसों को खोलने का काम करेगी और साथ ही आपकी कलाई को आराम देगी। 

exercise

मुट्ठी बनाएं और आराम से खोलें 

कलाई को आराम देने के लिए आप एक मुट्ठी बनाएं जिसे आप करीब 4 से 5 सेकेंड के बाद खोलें और अपनी उंगलियों को खींचें। इस एक्सरसाइज से आपकी उंगलियों पर भी असर होगा। और साथ ही आपकी उंगलियां का दर्द कम होगा और काम करने के लिए तैयार हो जाएंगी। उनमें किसी तरह की कोई थकावट महसूस नहीं होगी। 

इसे भी पढ़े: खेल के दौरान चोट-मोच और खिंचाव की समस्या में फायदेमंद है RICE ट्रीटमेंट, जानें इसके बारे में 

टेनिस बॉल का करें प्रयोग 

अगर आपको लग रहा है की आपकी कलाई से आपको काफी थकावट महसूस हो रही है। या फिर आपको उसमें दर्द महसूस हो रहा है तो आप टेनिस बॉल का प्रयोग कर सकते हैं। आप टेनिस बॉल के साथ एक्सरसाइज कर सकते हैं। जो कि आपको काफी हद तक आराम दे सकती है। साथ ही आपकी थकावट भी कम होने लगेगी जिससे आप काम करने के लिए अपने आप को ताजा महसूस कर पाएंगे। यह एक्सरसाइज आपको रोजाना करनी चाहिए खासकर उन लोगों को जिनका रोजाना का काम कंप्यूटर या फिर लैपटॉप का होता है। 

कलाई को चारों और घूमाएं 

आप अगर अपनी कलाई को जकड़ा हुआ या फिर दर्द महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपनी कलाई को चारों और घूमा कर एक्सरसाइज करनी होगी। आप पहले तो अपनी कलाई में मुठ्ठी बना लें। इसके बाद आप अपने हाथ को अपने सामने लाएं और धीरे-धीरे इसे चारों और घूमाएं। 

इस एक्सरसाइज में आप पहले अपनी कलाई को घड़ी की तरह घूमाएं फिर उल्टा घूमाना शुरू करें।  इससे आपकी कलाइ को धीरे-धीरे आराम मिलेगा। और जकड़न को खत्म करने में मदद मिलेगी। जो आपको काम करने के लिए ताजा करेगी साथ ही आपको काम करते समय किसी तरह का दर्द महसूस नहीं होगा। 

इसे भी पढ़े: घुटनों के दर्द को तेजी से दूर करने में मदद करती हैं ये 5 आसान एक्सरसाइज, जानें करने का सही तरीका

जिम जाने वाले लोगों को भी इस एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जिम जाने वाले लोगों की कलाईयों में अक्सर ऐसा होता है की उनकी कलाई में दर्द होने लगता है। या फिर उनकी कलाईयों में कमजोरी आने लगती है। 

अगर जिम करते समय आपको महसूस हो रहा है की आपकी कलाई में दर्द या फिर कमजोर हो रही है यानी उतनी मजबूत नहीं है जितनी होनी चाहिए। तो आप जिम में ही अपनी कलाई की एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

exercise

जिम में करें कलाई की एक्सरसाइज 

यह एक्सरसाइज खासतौर पर कलाईयों को मजबूत बनाती है। इसे करने के लिए पहले बैठ जाएं और अपने हाथ को जांघ पर रखते हुए हथेलियों को नीचे की तरफ रखें। अब 8-10 किलो वजन वाले डम्बल को हाथ से पकड़े और कलाईयों पर जोर डालते हुए उसे थोडा सा उठाने की कोशिश करें। इसे करते समय अपनी कोहनी को न उठायें सिर्फ कलाईयों और हथेली का प्रयोग करें। इसे कम से कम 20 बार दोहरायें। यह एक्सरसाइज आपको आराम के साथ-साथ आपकी कलाई को मजबूत करने का भी काम करेगी। 

डम्बल के साथ करें एक्सरसाइज 

कलाईयों को मजबूत करने के लिए आप इस तरह भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप 4-5 किलो के डम्बल को हथेली पर रखें और फिर उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़कर उसे पकड़े। हथेली से कलाई तक रोल कराएं। फिर उंगलियों को वापस शुरुवाती पोजीशन में ले जायें। इसे कम से कम 10-15 बार करें। यह आपकी कलाई को और मजबूत करने में मदद करेगी।      

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi 

Read Next

Arjun Rampal Birthday: 47 की उम्र में अर्जुन क्‍यों हैं इतने फिट, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

Disclaimer