26 नवंबर, यानी आज अर्जुन रामपाल का 47वां जन्मदिन है। अर्जुन रामपाल एक कामियाब एक्टर, प्रॉडयूसर, स्क्रीन राइटर के साथ एक जानेमाने मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'प्यार इश्क और मोहब्बत' फिल्म से की थी। इस फिल्म में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। उन्हें 'रॉक ऑन' फिल्म के लिए फिल्मफेयर और नेशनल एवॉर्ड जैसे एवॉर्ड से भी नवाजा गया है। उनकी कई फिल्में बहुत यादगार रही हैं जैसे कि रॉक ऑन, राजनीति, रा.वन और ओम शांति ओम; इन फिल्मों के बाद से अर्जुन रामपाल को बहुत फेम मिला, इससे उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ने लगी।
View this post on Instagram
इसके अलावा वह अपनी बॉडी को लेकर कॉफी प्रसिद्ध हैं। रा.वन के बाद से लोगों ने उनकी बॉडी को काफी पसंद किया और युवा उनके जैसी बॉडी बनाने के लिए उनकी फिटनेस और डाइट को फॉलो किया। हालांकि अर्जुन का कहना है कि वह किसी तरह की डाइट को फॉलो नहीं करते हैं; वह केवल जिम जाकर ही अपनी बॉडी बनाते हैं। वह हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करते हैं जैसे बाइसेप्स, बैक शोल्डर आदि।
अर्जुन रामपाल का फिटनेस सीक्रेट- Arjun Rampal Fitness Secrets:
वैसे तो उनकी फिटनेस और बॉडी के सभी फैन्स हैं और वह कभी भी अपने वर्कआउट से समझौता नहीं करते हैं, उन्हें अपना वर्कआउट छोड़ना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अर्जुन को हफ्ते में 5 दिन जिम जाना बहुत पसंद है। वह किसी तरह की डाइट भी फॉलो करना पसंद नहीं करते हैं। वह एक दिन में बॉडी के किसी भी दो पार्ट पर ज्यादा फोकस करते हैं जैसे- बैक और शोल्डर, चेस्ट और ट्राइसेप्स इत्यादि। अजुन रामपान किन वर्कआउट को फॉलो करते हैं, आइए जानते हैं:
View this post on Instagram
- वर्कआउट से पहले अर्जुन रनिंग और स्ट्रेचिंग करते हैं, जिससे की वह वार्मअप हो जाएं, उसके बाद ही वह अपना वर्कआउट शुरु करते हैं।
- इसके बाद वह थोड़ी देर लोवर बैक एक्सरसाइज करते हैं। फिर किसी एक बॉडी पार्ट पर ज्यादा ध्यान देते हुए 20 से 30 सेकेंड तक उसकी एक्सरसाइज करते हैं, बीच-बीच में 10 सेकेंड का गैप देते हैं।
- वह 20 मिनट तक ट्रेडमिल करते हैं और बीच में 10 मिनट का रैस्ट लेते हैं। इसके अलावा अर्जुन टैनिस खेलते हैं और फुटबॉल, रनिंग, स्विमिंग करना उन्हें काफी पसंद है!
View this post on Instagram
अर्जुन रामपाल की डाइट- Arjun Rampal Diet:
अर्जुन रामपाल बहुत फूडी हैं। अर्जुन को अलग-अलग तरह का खाना खाना काफी पसंद है। वह दिन में 5 छोटी मील लेते हैं और कई बार वह अपनी भूख के मुताबिक खाना खाते हैं।
नाश्ते में वह सफेद अंडा, ब्राउन ब्रैड, और अधिक मात्रा में पानी पीते हैं। दोपहर के खाने में अर्जुन दाल, रोटी, सलाद, फल, हरी सब्जियां जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। इसके बाद वह शाम को ऑमलेट और फल खाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: जिम करने वालों को सलमान खान की सलाह, कहा- न करें स्टेरॉइड का इस्तेमाल
रात के खाने में अर्जुन हल्का खाना पसंद करते हैं जैसे- प्रोटीन शेक, ब्राउन राइस आदि। अर्जुन का मानना है कि आपको रात के समय में कम ही खाना खाना चाहिए, क्योंकि वह आसानी से पच जाता है। सिर्फ यही नही अर्जुन रात 9 बजे के बाद खाना खाना पसंद नहीं करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आप भी कसरत कर खुद को रखना चाहते हैं फिट, तो देखिए विराट कोहली का ये फिटनेस वीडियो
रात को खाना खाने के बाद अर्जुन वॉक जरूर करते हैं। क्योंकि, उनका मानना है कि डिनर के तुरंत बाद सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है।
Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi
Read Next
खेल के दौरान चोट-मोच और खिंचाव की समस्या में फायदेमंद है RICE ट्रीटमेंट, जानें इसके बारे में
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version