आप हमेशा खाना खाने या दूसरों के सामने खाना परोसने में काफी समय लगा देते हैं, जिसमें आपको थकावट भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई कहे कि आप अपने खाने की टेबल पर जल्दी से जल्दी हेल्दी खाना लाएं या आपको जल्दी हेल्दी भोजन खाना हो तो क्या आप ऐसा कर सकते हैं? शायद ज्यादातर लोगों का जवाब होगा नहीं। लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप बहुत जल्दी ही अपने खाने की मेज पर हेल्दी भोजन तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करने की जरूत होगी। अब आपका सवाल होगा कि इतना सब जल्दी से कैसे तैयार हो सकता है। तो आपको इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आप कैसे तुरंत हेल्दी भोजन तैयार कर सकते हैं।
रोजाना के भोजन से अलग
आप अक्सर अपने खाना बनाने की तैयार और स्क्रिप्ट रोजाना एक ही तरह की रखते हैं, जिसके कारण आपको बहुत ज्यादा समय लग जाता है। लेकिन आप आसानी से बहुत कुछ जल्दी तैयार कर सकते हैं जो आपके लिए स्वस्थ भी रहेगा। इसके लिए आपको कुछ अंडे उबालने और कुछ सलाद-साग जिसे आपको पकाने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप एक एवोकैडो लें, कुछ नट्स, बीज, बकरी पनीर, यहां तक कि थोड़ा सा फल साथ में ले लें। इसके बाद आप जैतून का तेल और कुछ सिरका, नींबू के साथ अपने स्वाद के अनुसार रखें।
तेजी से सब्जियों को काटें
सब्जियों को काटने में सबसे ज्यादा वक्त लगता है, आप इस तरीके को आसान बना सकते हैं। हरी सब्जियों या सलाद को काटने के लिए आप वेजिटेबल चोपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो तेजी से सब्जियों को काटता है। साथ में आप आटा गूंध लें। इससे आप जल्दी से अपना खाना तैयार कर सकते हैं।
आसान और हेल्दी भोजन तैयार करें
अगर आप जल्दी में हैं और आपको हेल्दी भोजन भी चाहिए तो इसके लिए आप रोजाना वाली तकनीक को बदल सकते हैं। आप रोजाना के खाना पकाने के अलावा आप आमलेट, ग्रील्ड ब्रेड, ग्रील्ड चिकन और दलिया जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इस तरह के भोजन में आपको ज्यादा समय नहीं देना होगा और आप इसे तुरंत तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वायरस के लक्षण दिखते ही करें खुद को होम क्वारंटाइन, डाइटीशियन से जानें क्वारंटाइन का सही प्लान
अतिरिक्त भोजन रखें
अतिरिक्त भोजन आपकी भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए काफी फायदेमंद और मददगार साबित हो सकता है। ऐसी बहुत से भोजन है जिन्हें आप ज्यादा मात्रा में बनाकर अगले भोजन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपका समय ज्यादा बच सकता है। किसी भी भोजन या खाने की चीज को जिसे आप अगले भोजन के समय पर खाने वाले हैं उसे आप एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रीज में रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मछली खाने वाले आंख मूंद कर न खाएं हर किस्म की मछली, कहीं हो न जाएं आप फिश पॉइजनिंग के शिकार
बच्चों से मदद लें
अगर आप घर पर खाना तैयार करने में काफी परेशान हो जाते हैं तो ऐसे में आप अपने बच्चों से भी मदद ले सकते हैं। अगर आपके बच्चे थोड़े बड़े हैं तो आप उनसे सब्जियां कटवा कर धोने के लिए कह सकते हैं और अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उनसे खाने की मेज को सजाने के लिए कह सकते हैं। इससे आपका काफी समय बचता है और आप तुरंत खाना परोस कर खाना खा सकते हैं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi