दुनियाभर में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग होम क्वारंटाइन का सहारा ले रहे हैं। होम क्वारंटाइन हमारे लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। होम क्वारंटाइन का मतलब ये है कि अगर आपको वायरस से जुड़े किसी भी तरह के कोई लक्षण नजर आते हैं तो आप घर पर अपने आपको आइसोलेट कर सकते हैं। आप अपने आपको घर पर दूसरों से अलग कर लें। इसके साथ ही आप एक ऐसा कमरा चुन लें जिसमें सिर्फ आप अकेले रहें। आप लगातार मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
वैसे तो अक्सर लोग सोचते हैं कि हम अपने आप कैसे खुद को क्वारंटाइन कर सकेंगे। लेकिन ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप अपने आपको क्वारंटाइन कर सकते हैं। आप इसके लिए रोजाना की एक रूटीन बना सकते हैं। कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण पूरी तरह से दिखने में करीब 14 दिन लग जाते हैं। इसके लिए बेहतर है कि आप इस बीमारी को रोकने के लिए होम क्वारंटाइन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप नहीं जानते कि होम क्वारंटाइन कैसे किया जाता है तो मशहूर डाइटीशियन राजूता दिवाकर ने लोगों के लिए क्वारंटाइन प्लान तैयार किया है। आइए जानते हैं कि कैसा है ये क्वारंटाइन प्लान।
राजूता दिवाकर ने क्वारंटाइन प्लान में आपके लिए हफ्तेभर का प्लान तैयार किया है। जिनको अपनाकर आप आसानी से खुद को क्वारंटाइन कर सकते हैं। इसमें आपको क्वारंटाइन के दौरान क्या डाइट लेनी है या फिर आपको किस तरह की एक्सरसाइज करनी है ये सब जानकारी दी गई है।
Day 1
वर्कआउट- रोजाना सुबह 5 बार सूर्य नमस्कार करना है।
मील 1- भीगे हुए बादाम और किशमिश खाएं।
मील 2- मूंगफली से बना पोहा खाएं।
मील 3- नींबू का शरबत पीएं।
मील 4- आचार के साथ दाल-चावल खाएं।
मील 5- मुठ्टीभर मूंगफली खाएं।
मील 6- बेसन से बना चील्ला लें।
सोते समय हल्दी और गुड़।
Day 2
वर्कआउट- सुपतापदनघुस्थासन को 3 बार करें।
मील 1- अखरोट
मील 2- ईडली और सांबर।
मील 3- अजवॉइन और नमक का परांठे के साथ दही और आचार।
मील 4- काजू और गुड़।
मील 5- घर पर बनी खिचड़ी और पापड़।
सोते समय दूध में हल्दी और केसर।
Day 3
वर्कआउट- स्कवॉट्स एक्सरसाइज करें।
मील 1- रागी डोसा और प्लेन डोसा।
मील 2- सूखा हुआ नारियल, गुड और धनिया के बीज।
मील 3- राजमा-चावल।
मील 4- मठरी।
मील 5- तीखी पूड़ी और आचार।
सोते समय दूध में गुलकंद और सब्जा के बीज।
इसे भी पढ़ें: कोरोना को खत्म करने में कारगर है मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन? जानें क्या है सच
Day 4
वर्कआउट- 7 बार सूर्य नमस्कार करें।
मील 1- काजू और भीगी हुई किशमिश।
मील 2- नींबू या आंवला का शरबत।
मील 3- साबुदाना खिचड़ी के साथ दही।
मील 4- घी और नमक के साथ भुना हुआ कुरमुरा।
मील 5- जीरे वाले चावल।
सोते समय तुलसी और अदरक का काढ़ा।
Day 5
वर्कआउट- योगा।
मील 1- भीगे हुए बादाम।
मील 2- दूध में राजघीरा लड्डू।
मील 3- रावा, बेसन या ड्राई फ्रूट लड्डू।
सोते समय सोते समय दूध में हल्दी और केसर।
Day 6
वर्कआउट- स्कवॉट्स और स्कीपिंग।
मील 1- अखरोट।
मील 2- कोकी।
मील 3- मूंगफली के लड्डू।
मील 4- चना और चावल।
मील 5- ठंडाई और मेवा।
सोते समय दूध में गुलकंद और काजू।
इसे भी पढ़ें: एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है, कोरोना वायरस
Day 7
वर्कआउट- सुपतापदनघुस्थासन तीन बार।
मील 1- काजू के साथ किशमिश।
मील 2- खाकरा और चाय।
मील 3- अंबोली और आचार।
मील 4- घर पर बना शंकरपला।
मील 5- अक्की रोटी
सोते समय दूध या फिर काढ़ा।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi